Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

होली से पहले पहुंचेगी मंईयां सम्मान योजना की किस्त

Ranchi: झारखंड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर हो रही चर्चा योजना की छठी, सातवीं और आठवीं किस्त कब जारी होगी. विधानसभा में मंत्रियों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथि के अनुसार, होली से पहले सभी लाभार्थियों के खाते में राशि भेजी जाएगी. मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने बताया कि सरकार बेटी-बहन के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए लगातार काम कर रही है. उन्होंने बताया कि पहले किस्त के तहत 1000 से 2500 रुपये का वितरण पहले ही तय तिथि पर किया गया था, लेकिन बीच में कुछ त्रुटियों के कारण मामूली देरी हुई. इन त्रुटियों को दूर कर अब सभी लाभार्थियों के खाते में राशि स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा कि मंईयां सम्मान योजना की सभी किस्तें अब प्रमंडलवार लाभार्थियों के खातों में भेजने का काम शुरू कर दिया गया है. प्रभारी मंत्री चमरा लिंडा ने भी आश्वासन दिया कि 8 मार्च के बाद से होली से पहले सभी के खाते में पैसा पहुंच जाएगा. विभाग ने इस संबंध में पूरी तैयारी कर ली है और सरकार अपने वादे से कभी पीछे नहीं हटेगी. इसे भी पढ़ें – मैच">https://lagatar.in/mohammed-shami-was-seen-drinking-energy-drink-on-ground-during-match-bareillys-maulana-lashed-out-at-him-for-not-keeping-roza/">मैच

के दौरान ग्राउंड पर एनर्जी ड्रिंक पीते नजर आये मोहम्मद शमी, रोजा नहीं रखने पर बरेली के मौलाना बरसे
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

Google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही