Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हक देने के बजाय युवाओं पर लाठियां बरसा रही हेमंत सरकार : दीपक प्रकाश

Ranchi : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा है कि हेमंत सरकार राज्य के बेरोजगार नौजवानों के साथ अपराधियों, देशद्रोहियों जैसा व्यवहार कर रही है. अपने अधिकार की मांग करने वाले बेरोजगार छात्रों पर हेमंत सरकार लाठियां बरसा रही. गिरफ्तार कर उन्हें जेल की धौंस दिखा रही है. उन्होंने कहा कि राज्य के बेरोजगार नौजवान पिछले साढ़े तीन साल से नौकरी की उम्मीद में हैं. अब उनका धैर्य खत्म हो चुका है. झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के बैनर तले हजारों 60-40 नियोजन नीति के मामले में सीएम आवास का घेराव करने आये थे, जहां उन पर लाठियों बरसाई गई.

युवाओं का खून बहाना सरकार को महंगा पड़ेगा

उन्होंने कहा कि युवा वही मांग रहे, जिसकी हेमंत सरकार ने चुनाव पूर्व वादा किया था. लेकिन यह सरकार अपना वादा पूरा करने के बजाय युवाओं को कभी भाषा के नाम पर, कभी 1932 के नाम पर, तो कभी 60-40 की अमान्य नियोजन नीति के नाम पर बरगला रही है. युवाओं का खून बहाना हेमंत सरकार को काफी महंगा पड़ेगा. राज्य की युवा शक्ति खून के एक एक बूंद का बदला ईवीएम की मार से लेगी. इसे भी पढ़ें – सीयूजे">https://lagatar.in/lecture-on-use-of-technology-in-new-education-policy-in-cuj/">सीयूजे

में नई शिक्षा नीति में तकनीक का प्रयोग पर व्याख्यान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही