Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

युवाओं की आवाज दबाने के बजाए उनसे किये वादे को निभाये हेमंत सरकार : सुदेश

  • आजसू के विधानसभा प्रभारियों की बैठक में बनी पार्टी के कार्यक्रमों, आंदोलनों की रणनीति
Ranchi: आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा है कि हेमंत सरकार युवाओं से किये अपने वादे को निभाने में नाकाम रही है. सरकार की दोषपूर्ण नीति और नीयत के कारण युवा सड़कों पर आंदोलन करने को मजबूर हैं. सरकार जितनी मशक्कत युवाओं की आवाज और उनके वाजिब हक को दबाने के लिए कर रही, अगर उतनी ही मशक्कत सही नीति बनाने और युवाओं को रोजगार देने के लिए करती, तो ये नौबत नहीं आती. सुदेश महतो आजसू के पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. इससे पहले उन्होंने विधानसभा प्रभारियों के साथ राज्य में राजनीतिक और सामाजिक हालात पर चर्चा की और पार्टी के कार्यक्रमों की समीक्षा की.

कांग्रेस राज्य में जातीय जनगणना कराने की पहल करे 

आजसू प्रमुख ने कहा कि नीयत नेक हो तो नीतियां सही बनती हैं, लेकिन राज्य सरकार की नीयत उजागर है. सवा तीन साल में ही सरकार ने हर वर्ग को निराश किया है. सबसे ज्यादा युवा वर्ग छला गया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देर से जातीय जनगणना को लेकर आवाज उठाई है. झारखंड में वह इस पर सीधी और शीघ्र पहल करे. बिहार समेत कई राज्यों में वहां की राज्य सरकारें जातीय जनगणना करा रही हैं. इसके लिए आजसू ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है. अलग-अलग मंचों से पार्टी लगातार यह मांग उठाती रही है.

30 अप्रैल को आजसू पार्टी का राज्यस्तरीय सामाजिक न्याय मार्च

सुदेश महतो ने बताया कि विधानसभा प्रभारियों के साथ बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी 30 अप्रैल को रांची में आजसू पार्टी राज्यस्तरीय सामाजिक न्याय मार्च निकालेगी. पहले यह कार्यक्रम 23 अप्रैल को होना था. सामाजिक न्याय मार्च की तैयारियों को लेकर सभी विधानसभा प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए हैं. बैठक पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी, पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता, देवशरण भगत, रोशनलाल चौधरी, नीरू शांति भगत, यशोदा देवी, सुबोध प्रसाद, तरुण गुप्ता, अर्जुन बैठा समेत कई नेता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – रिम्स">https://lagatar.in/inauguration-of-pain-and-palliative-care-unit-at-rims/">रिम्स

में पेन एंड पैलिएटिव केयर यूनिट का उद्घाटन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही