Search

 
 
 

RMC: 28 अगस्त तक लाइट हाउस योजना के लाभुकों को 20 हजार रुपये जमा करने के निर्देश

 
Ranchi: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रांची नगर निगम ने लाइट हाउस प्रोजेक्ट के तहत धुर्वा के आनी में बन रहे 1008 फ्लैटों का आवंटन लाभुकों को कर दिया गया है. रांची नगर निगम ने सभी लाभुकों को 28 अगस्त तक 20,000 रुपए रांची नगर निगम कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया है. लाभुक चेक,डीडी, आरटीजीएस और एनईएफटी के माध्यम से राशि जमा कर सकते हैं. रांची नगर निगम ने सूचना जारी करते हुए कहा है कि जिन्होंने अब तक आवंटन पत्र नहीं लिया है वह 28 अगस्त तक आवंटन पत्र हासिल कर लें. निगम ने यह भी कहा है कि 28 तक आवंटन पत्र नहीं लेने वाले लाभुकों को अयोग्य कर नए लाभुकों का चयन किया जाएगा. इसे पढ़ें- ग्रामीण">https://lagatar.in/rural-development-secretary-reviewed-the-schemes-said-complete-the-target-on-time/">ग्रामीण

विकास सचिव ने योजनाओं की समीक्षा की, कहा- समय पर लक्ष्य करें पूरा

एक फ्लैट की लागत 13 लाख 29 हजार रुपये, 6.50 लाख सरकार सब्सिडी के रूप में देगी

बता दें कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तृतीय घटक के तहत ”लाइट हाउस प्रोजेक्ट” आनी धुर्वा में 1008 आवासों का लाभार्थियों के बीच लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया जा चुका हैं. एचईसी के आनी में पंचमुखी मैदान के पास लाइट हाउस प्रोजेक्ट के तहत 1008 फ्लैट का निर्माण हो रहा है. यहां साढ़े पांच एकड़ क्षेत्रफल में बनने वाले फ्लैट्स नई तकनीक से युक्त हैं. एक फ्लैट की लागत 13 लाख 29 हजार रुपये आई है. मगर लाभुक को एक फ्लैट के लिए 6.79 लाख रुपये ही देने पड़ेंगे. बाकी बचे 6.50 लाख रुपये सरकार सब्सिडी के रूप में देगी. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-maithon-police-arrested-master-mind-kundan-mirdha-two-others-absconding/">धनबाद

: मैथन पुलिस ने किया मास्टर माइंड कुंदन मिर्धा को गिरफ्तार, दो अन्य फरार
[wpse_comments_template]          
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही