Search

 
 
 

वेतन मद से फर्जी निकासी से संबंधित DDO के तबादले का निर्देश

Ranchi : वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने गृह सचिव को पत्र लिख कर वेतन मद से फरजी निकासी से जुड़े DDO का तबादला करने का निर्देश दिया है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि मामले की जांच के लिए गठित CID की टीम में उन अधिकारियों को नहीं रखें, जो निकासी से जुड़े जिलों में कभी DDO रहे हैं.
 
breaking news lagatar

Ranchi : वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने गृह सचिव को पत्र लिख कर वेतन मद से फरजीनिकासी से जुड़े DDO का तबादला करने का निर्देश दिया है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करने कोकहा है कि मामले की जांच के लिए गठित CID की टीम में उन अधिकारियों को नहीं रखें, जोनिकासी से जुड़े जिलों में कभी DDO रहे हैं.



वित्त मंत्री ने गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव वंदना डाडेल के लिखे पत्र में कहा है कि सरकारीखजाने से निकासी के लिए DDO अधिकृत किये जाते हैं. उनके हस्ताक्षर के बाद ही ट्रेजरी सेबिल पास होता है और पैसों की निकासी होती है. इससे यह स्पष्ट है कि वेतन मद से फर्जीनिकासी के मामले में DDO भी जिम्मेवार है. इसलिए जिन जिलों में वेतन मद से फर्जी निकासी केमामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है इन जिलों के DDO का तबादला किया जाए.

 

 

सरकार के आदेश पर वेतन मद से फर्जी निकासी के मामले की जांच CID द्वारा की जा रही है. इसलिए यह सुनिश्चित करना जरूरी होगा कि CID की जाँच टीम में ऐसा कोई अधिकारी शामिलनहीं हो, जो निकासी से जुड़े जिलों में कभी DDO रहा हो.

 

 

वित्त मंत्री ने पत्र में लिखा है कि बोकारो, हजारीबाग, चाईबासा और खूँटी जिले में  पुलिस विभागके अधीन वेतन मद में 35-40 करोड़ रुपये की फर्जी निकासी का मामला प्रकाश में आया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसे गंभीरता से लिया है और उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया है. उच्चस्तरीय समिति मामले की जांच कर रही है. समिति की जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषीअधिकारियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई होगी. उच्चस्तरीय समिति के अलावा वेतन मद से फर्जीनिकासी के मामले में CID जांच का आदेश दिया है. इसके आलोक में CID भी जांच कर रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही