Search

 
 
 

हजारीबाग: डीसी ने की बैठक, एफएसटी टीम गठित करने का निर्देश

 
Hazaribagh: आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय ने मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में सभी जिला स्तरीय प्रवर्तन एजेंसियों के नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक की. उपायुक्त ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन व्यय के अनुवीक्षण के लिए जारी किये गये ESMS App एवं आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही सी-विजिल पोर्टल को क्रियाशील करना है ताकि आम नागरिक आदर्श आचार संहिता, केश एवं लिकर के उल्लंघन के संबंध में शिकायत कर सकें. उन्होंने कहा कि विगत लोकसभा चुनाव के दौरान निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण में व्यय प्रेक्षक द्वारा दिये गये फीडबैक के आधार पर विधानसभा चुनाव के दौरान एसएसटी टीम के लिए लॉजिस्टिक व्यवस्थाओं की बेहतर उपलब्धता एवं पर्याप्त सुरक्षा बल की ससमय उपस्थिति सुनिश्चित की जानी चाहिए. उपायुक्त ने निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग को एफएसटी/एसएसटी टीम का गठन करने के लिए निर्देशित किया ताकि निर्वाचन की घोषणा के साथ ही उन्हें क्रियाशील किया जा सके. उन्होंने उपस्थित सभी पदाधिकारी को अवगत कराते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव की अपेक्षा विधानसभा चुनाव निर्वाचन व्यय की दृष्टिकोण से अधिक संवेदनशील होता है. इसलिए हमें अधिक सतर्क होकर बेहतर तरीके से कार्य करने की आवश्यकता है. उन्होंने व्यय प्रेक्षक द्वारा दिये गए फीडबैक के आधार पर हजारीबाग जिले में विधानसभा चुनाव के दौरान लिकर को सीज करने के लिए अधिक से अधिक कार्रवाई करने के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया. उन्होंने निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के लिए अंतरराज्यीय चेक पोस्ट को पूर्व के विसंगतियों को दूर करते हुए क्रियाशील करने और चेक पोस्ट के वेब कास्टिंग का लिंक अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय प्रकोष्ठ, पुलिस अधीक्षक के कार्यालय प्रकोष्ठ में ससमय उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया. इसे भी पढ़ें - कोलकाता">https://lagatar.in/kolkata-students-on-nabanna-abhijan-broke-barricades-lathi-charge-police-released-tear-gas-stone-pelting/">कोलकाता

: नबन्ना अभियान पर निकले छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ी, लाठी चार्ज, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी, पत्थरबाजी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही