Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी का निर्देश, मेनिफेस्टो को सभी भाषाओं में अनुवाद कर लोगों तक पहुंचाएं

Ranchi : झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने मीडिया, वार रूम और सोशल मीडिया के पदाधिकारियों के साथ रविवार को बैठक की. प्रदेश प्रभारी ने मीडिया विभाग के कार्यों का जायजा लिया और दिशा निर्देश भी दिए. कहा कि पांच न्याय 25 गारंटी और कांग्रेस के मेनिफेस्टो को समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाएं. इसके लिए झारखंड में बोली और लिखे जाने वाली सभी भाषाओं में मेनिफेस्टो का अनुवाद करें. चुनाव के दौरान विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में व्यापक प्रचार प्रसार के लिए प्रदेश स्तर के प्रवक्ताओं की नियुक्ति प्रभारी के रूप में जिला व लोकसभा स्तर पर किया जाए. जिससे जिला और लोकसभा स्तर के प्रवक्ताओं से समन्वय स्थापित कर सकें. इसे भी पढ़ें -हेमंत">https://lagatar.in/hemant-sent-to-jail-bjp-will-suffer-the-consequences-in-elections-mithilesh/">हेमंत

को भेजा जेल, चुनाव में परिणाम भुगतेगी भाजपा : मिथिलेश

चुनाव से पहले की तैयारी में मीडिया विभाग की भूमिका अहम

मीर ने कहा कि वर्तमान चुनाव अत्यंत महत्वपूर्ण है. मीडिया विभाग के सदस्यों की भूमिका चुनाव के दौरान तो महत्वपूर्ण है, लेकिन चुनाव के पहले की तैयारी मीडिया विभाग से जुड़े नेताओं पर ही होती है. आज के दौर में अपनी बातों को जनता तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम मीडिया ही है. जनता के साथ सीधा संवाद इसी माध्यम से होता है. यही कारण है कि मोदी सरकार के खास नुमाइंदों ने पिछले एक दशक के दौरान येन केन- प्रकारेन विभिन्न माध्यमों से लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर कब्जा करने की कोशिश की, इसमें वह काफी हद तक सफल भी रहे. लेकिन आम जनता की आवाज को कांग्रेस उठाती रही और यही कारण है कि मोदी सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद मीडिया हमारी बातें जनता के समक्ष रख रही हैं.

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का सहयोग बेहतरीन ढंग से लेः राजेश ठाकुर

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि चुनावी जंग का मैदान तैयार है. जंग जीतने के लिए हर हथियार का इस्तेमाल किया जाता है, परंतु लोकतंत्र में जनता की आवाज को हुकूमत तक पहुंचाने का बेहतरीन और सशक्त हथियार मीडिया ही है. हम अपनी बातों को,कांग्रेस के मेनिफेस्टो को पांच न्याय 25 गारंटी को जितने बेहतर तरीके से मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचा सकते हैं, उसे बेहतर माध्यम और कोई नहीं हो सकता. यह जरूरी है कि संविधान बचाने की इस लड़ाई में हम लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का सहयोग बेहतरीन ढंग से लें. मोदी सरकार की करगुजारियों से न सिर्फ जनता बल्कि लोकतंत्र का हर स्तंभ परेशान व नाराज है और शायद यही वजह है कि भाजपा आने वाले चुनाव के परिणामों को लेकर सशंकित है.

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में राकेश सिन्हा, अमूल्य नीरज खलखो,मानस सिन्हा, सोनाल शांति, निरंजन पासवान, आभा सिन्हा, डॉ संजय सिंह, कमल ठाकुर, शान्तनू मिश्रा, रियाज अहमद, खुर्शीद हसन रूमी, जेबा खान, शकील अहमद अंसारी, ऋषिकेश, सोशल मीडिया चेयरमैन गजेन्द्र सिंह, अग्रणी संगठन चेयरमैन गुंजन सिंह, नेली नाथन, अमीर हासमी, भानू प्रताप बड़ाईक, केदार पासवान, सुनीत शर्मा, ओंकार नाथ पांडे, हृदयानंद यादव, वाररूम-पूर्णिमा सिंह, अजय सिंह, गुलजार अहमद के अलावा अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें -हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-sdo-court-sent-notice-to-3475-people-if-not-bail-then-jail/">हजारीबाग

: एसडीओ कोर्ट ने 3475 लोगों को भेजा नोटिस, बेल नहीं तो जेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही