Search

 
 
 

चुनाव आयोग के निर्देश पर चार आईपीएस की हुई पोस्टिंग, ए विजया लक्ष्मी बनी दुमका जोनल आईजी, राकेश रंजन बने देवघर एसपी

 
Ranchi : चुनाव आयोग के निर्देश पर चार आईपीएस की पोस्टिंग हुई है. ए विजया लक्ष्मी को दुमका जोनल आईजी, वाई एस रमेश को पलामू डीआइजी, राकेश रंजन को देवघर एसपी और सुमित कुमार अग्रवाल को रांची ग्रामीण एसपी बनाया गया है. वहीं कैलाश करमाली को रांची का नया ट्रैफिक एसपी बनाया गया है. इससे संबंधित आदेश चुनाव आयोग के द्वारा जारी कर दी गई है. गौरतलब है कि बीते दो अप्रैल को चुनाव आयोग ने दुमका आईजी ,पलामू डीआईजी, एसपी, देवघर, रांची ग्रामीण एसपी का पद भरने का निर्देश दिया था. साथ ही इन सभी पद को भरने के लिए पैनल मांगा था. इसे भी पढ़ें : Exclusive:">https://lagatar.in/exclusive-there-was-a-plan-kill-a-worker-bharat-mala-road-construction-company-for-refusing-pay-50-lakh-levy-two-criminals-aman-sahu-gang-arrested/">Exclusive:

50 लाख लेवी देने से आनाकानी करने पर भारत माला सड़क निर्माण कंपनी के कर्मी की हत्या की थी योजना, अमन साहू गैंग के दो अपराधी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही