Search

SSP का सभी थाना प्रभारियों को निर्देश: कोविड गाइडलाइन का सख्ती से करायें पालन

Ranchi : रांची में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने सभी थाना प्रभारियों के साथ ब्रीफिंग की. ब्रीफिंग के दौरान एसएसपी ने थाना प्रभारियों को उत्साहित करते हुए कहा कि सरकार की ओर से जारी किए गए गाइडलाइन का अनुपालन कराएं. कोरोना संक्रमण से बचने के लिए गली मोहल्ले, सड़क,चौक चौराहों पर मायकिंग कराएं. इसके अलावा एसएसपी ने थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जागरूकता अभियान चलाएं.

पुलिसकर्मी व पदाधिकारी खुद को बचाने के लिए हर सतर्कता बरतें

एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने पुलिसकर्मीयों को संक्रमण से बचने के लिए आदेश दिया है. आदेश में कहा है कि पुलिसकर्मी व पदाधिकारी खुद को बचाने के लिए हर सतर्कता बरतें और निर्देशों का अनुपालन करें. इस आदेश को सभी थानों के दीवारों पर चिपका दिया गया है और सभी पुलिसकर्मियों को सख्ती से इसका अनुपालन का निर्देश दिया गया है.

एसएसपी ने रांचीवासियों से की अपील

एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने रांची वासियों से अपील करते हुए कहा है कि हमारा समाज भी कठिन दौर से गुजर रहा है. सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क का इस्तेमाल करें, सरकार के द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन का अनुपालन करें. उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए पुलिस फ्रंट लाइन पर खड़ी है. इसे देखते हुए हर स्तर पर सतर्कता और सावधानी जरूरी है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//