Dhanbad : धनबाद के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा के निर्देश पर न्यायिक पदाधिकारियों ने धनबाद मंडल कारा का निरीक्षण किया. टीम में अवर न्यायाधीश राकेश रोशन, एलएडीसीएस चीफ कुमार विमलेंदु, डिप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट, सहायक कांउसिल शैलेन्द्र झा, सुमन पाठक, नीरज गोयल, कन्हैया लाल ठाकुर, स्वाति कुमारी, मुस्कान चोपड़ा शामिल थे. अवर न्यायाधीश ने जेल बंद वैसे बंदियों से बात की, जिन्हें ट्रायल कोर्ट से सजा हो चुकी है, लेकिन उनकी अपील झारखंड हाईकोर्ट में दाखिल नहीं हो पायी है. उन्होंने ऐसे तीन बंदियों की पहचान कर उनकी ओर से हाईकोर्ट में अपील दाखिल करने का कार्रवाई शुरू करने का निर्देश अपने कार्यालय को दिया. कैदी वार्डों के निरीक्षण के दौरान एक महिला बंदी ने अपने बच्चों से बात करने की इच्छा जतायी. इस पर जज ने सीडब्ल्यूसी के सहयोग से महिला बंदी को उसके बच्चों से बात करायी. टीम ने बंदियों से उनके स्वास्थ्य, इलाज, पेयजल, नाश्ता, भोजन व मुकदमे में पैरवी के लिए अधिवक्ता होने अथवा न होने की जानकारी ली. टीम ने जेल की लाइब्रेरी, किचन, वहां बन हो रहे भोजन, बंदियों के ट्रेनिंग सेंटर, योग केंद्र आदि का जायजा लिया. जज ने जेल प्रशासन को कैदियों को जेल मैनुअल के तहत मिलने वाली सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश. यह भी पढ़ें : मेरे">https://lagatar.in/my-video-was-cropped-and-presented-in-a-wrong-way-irfan/">मेरे
वीडियो को काट-छांट कर गलत तरीके से पेश किया गयाः इरफान अंसारी [wpse_comments_template]
धनबाद जेल में बंद 3 कैदियों की अपील हाईकोर्ट में दायर करने का निर्देश
Leave a Comment