Search

 
 
 

रिम्स के नेत्र संस्थान की बिल्डिंग को दो माह में हैंडओवर करने का निर्देश

 
Ranchi :   रिम्स निदेशक प्रो. राजकुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को संपदा समिति और सभी विभागाध्यक्षों की बैठक हुई. इस बैठक में क्षेत्रीय नेत्र संस्थान की बिल्डिंग पर काम कर रही एजेंसी को दो महीने में बिल्डिंग का काम समाप्त कर हैंडओवर करने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा बैठक में कई निर्णय लिये गये. बैठक में डीन प्रो. विद्यापति, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. हिरेंद्र बिरुआ, संपदा पदाधिकारी डॉ शिवप्रिय, उपाधीक्षक डॉ शैलेश त्रिपाठी मौजूद रहे.

बैठक में लिये गये ये निर्णय :

  • - डीआईजी ग्राउंड में नयी OPD बिल्डिंग का निर्माण होना है.  बैठक में नई बिल्डिंग के निर्माण स्थल को चिन्हित किया गया. साथ ही बिल्डिंग की रूपरेखा पर सभी ने अपनी सहमति दी.
  • - बैठक में अंडरपास की अंतिम रूपरेखा पर चर्चा हुई. इस अंडरपास के माध्यम से पुरानी बिल्डिंग और नये ओपीडी भवन को जोड़ा जायेगा.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही