Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुस्तक वितरण का डाटा ऑनलाइन करने का निर्देश, शिक्षकों को रोज डालना है डाटा

Advertisement
Advertisement
Ranchi : जिले में विद्यार्थियों को नि:शुल्क बांटी जा रही पुस्तकों का डाटा ऑनलाइन करने का निर्देश शिक्षकों को दिया गया है. यह निर्देश जिला शिक्षा अधीक्षक ने दिया है. डीएसई ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सह प्रखंड संसाधन केंद्र समन्वय को पत्र लिखकर डाटा ऑनलाइन कराने को कहा है. शिक्षकों को प्रतिदिन बांटे जा रही किताबों की जानकारी www.evidyavahini.jharkhand.gov.in">http://www.evidyavahini.jharkhand.gov.in/">www.evidyavahini.jharkhand.gov.in

पर उपलब्ध करानी है. इसका उद्देश्य यह जानना है कि जिले के कितने बच्चों तक पाठ्य पुस्तकें पहुंच रही हैं. इसका रिकॉर्ड जिला कार्यालय के पास उपलब्ध रहेगा. मालूम हो कि रांची जिला में 12 जून तक किताबें बांटने का निर्देश पूर्व में दिया गया था. इसके लिए शिक्षकों को घर-घर जाकर किताबें उपलब्ध कराने को कहा गया है. सरकार की ओर से पहली से लेकर 10वीं कक्षा तक के बच्चों को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक उपलब्ध करायी जा रही है.

इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-got-one-lakh-84-thousand-460-doses-of-covishild-order-for-all-civil-surgeons-to-lift-the-vaccine/85755/">झारखंड

को मिली कोविशिल्ड की एक लाख 84 हजार 460 डोज, सभी सिविल सर्जन को वैक्सीन उठाव का आदेश

कई स्कूलों में किताबें नहीं पहुंची

जिले के कई स्कूलों में किताबें नहीं पहुंची है. जब किताबें बंट नहीं पा रही हैं, तो शिक्षक डाटा ऑनलाइन कैसे भेज सकेंगे. शिक्षकों ने बताया कि लॉकडाउन से पहले कुछ किताबें बंटी थीं. कुछ दिन पहले शिक्षा विभाग की ओर से फिर से किताबें बांटने का काम शुरू करने का निर्देश दिया गया था. जिला कार्यालय से किताबें बीआरसी में पहुंची है, लेकिन कई स्कूलों में अभी तक नहीं पहुंची हैं. वहीं कुछ शिक्षकों ने कहा कि जिला कार्यालय से अपने विद्यालय का किताब लेकर स्कूल आने में व्यावहारिक कठिनाई हो रही है. जिला कार्यालय में भीड़ नहीं करनी है और दो बजे के बाद लॉकडाउन के कारण दिक्कत हो रही है. एक शिक्षक ने कहा कि एक बार फाइन भी भरना पड़ा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही