Search

 
 
 

बिजली इंजीनियरों को मानसून पूर्व तैयारी पूरी करने का निर्देश

 
Ranchi : जेबीवीएनएल रांची एरिया बोर्ड के जीएम पीके श्रीवास्तव ने रांची के सभी डिवीजनों के कार्यपालक अभियंताओं को दिशा-निर्देश जारी किया है. मानसून पूर्व की तैयारी में जुट जाने को कहा है. कहा मानसून को देखते हुए सभी 33 केवी, 11 केवी एवं एलटी लाइनों की मरम्मत कार्य पूरी कराएं, ताकि आंधी-पानी के दौरान भी रांची के लोगों को निर्बाध बिजली मिल सके.

कार्यपालक अभियंताओं को दिशा-निर्देश

  • सभी 33, 11 एवं एलटी लाइन की पेट्रोलिंग करा लिए जाएं.
  • जिन स्थानों पर आंधी के दौरान पेड़ों अथवा टहनियों के तार में सटने की संभावना है, उसे छांट कर हटा लिए जाएं. अंडरग्राउंड फीडरों के राइजिंग पोल के आसपास भी पेड़ों अथवा टहनियों को छांटकर अलग कर लिए जाएं.
  • छंटाई कार्य के लिए अगर किसी भी फीडर के शटडाउन की आवश्यकता हो तो समाचार पत्रों के माध्यम से लोगों को सूचना दें, ताकि लोगों को असुविधा न हो.
  • संबंधित क्षेत्र के कार्यपालक अभियंता शटडाउन के लिए अधिकृत होंगे, किंतु ध्यान रहे कि किसी भी फीडर का शटडाउन डेढ़ से दो घंटों से ज्यादा न हो.
  •  सब स्टेशनों में लगे पावर ट्रांसफार्मरों, ब्रेकरों एवं अन्य उपकरण के अर्थिंग का भी सूक्ष्म जांच करा लिए जाएं.
  •  अगर किसी पावर ट्रांसफार्मरों में ऑयल टॉप अप करने की आवश्यकता हो तो उसे करा लिए जाएं.
  • शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में लगे ट्रांसफार्मरों पर भी विशेष नजर रखी जाए.
  • शहरी क्षेत्रों के खराब ट्रांसफार्मरों को 6 से 8 घंटे, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के खराब होने वाले ट्रांसफार्मरों को 48 से 72 घंटे में बदला जाए.
इसे भी पढ़ें – Breaking">https://lagatar.in/39-resolutions-passed-jharkhand-cabinet-meeting/">Breaking

: झारखंड कैबिनेट की बैठक में 39 प्रस्तावों पर मुहर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही