: 4 महीने पहले निकाल ली राशि, अब कराया काम, वह भी घटिया, 15 दिन में ही टूट गई सड़क उन्होंने गर्मी में आमलोगों को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े, इसके लिए वृहत एवं सघन स्तर पर कार्य करने के लिए स्थानीय उपलब्धता के अनुरूप कार्य किए जाने का निर्देश दिया. उन्होंने कार्यपालक अभियंता को नलकूपों की साधारण मरम्मति करवाने के निर्देश दिए. प्रमंडल स्तर पर कंट्रोल रूम बनाकर टॉल फ्री नंबर उपलब्ध कराने और आम जनों तक प्रचार-प्रसार कर सुलभ बनाने पर कार्रवाई किए जाने की जरूरत है. इसके अतिरिक्त प्रखंड कार्यालय में भी शिकायत पंजी रखने का निर्देश दिया. शिकायतों का निबटारा 72 घंटे के अंदर करने का निर्देश दिया. इन पंजी को कनीय अभियंता द्वारा अवलोकन कर शीघ्रता से कार्रवाई करने को कहा. उन्होंने विभाग को पेयजल की होनी वाली समस्या के निराकरण में सजग रूप से कार्य करने के निर्देश दिये. सभी पदाधिकारी एवं कर्मी आमजनों के पेयजल की उपलब्धता के लिए सचेत होकर कार्य करने का निर्देश दिया. प्राप्त शिकायतों एवं उसके निराकरण में किसी भी प्रकार की कोताही को विभाग द्वारा गंभीरता से लिया जाए. इसे भी पढ़ें- आर्किड">https://lagatar.in/department-of-cardiothoracic-and-vascular-surgery-inaugurated-at-orchid-hospital/">आर्किड
अस्पताल में कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी विभाग का उद्घाटन

Leave a Comment