Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धान का शत-प्रतिशत उठाव नहीं होने पर मनेया पैक्स अध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश

Hazaribagh : धान का शत-प्रतिशत उठाव नहीं होने पर मनेया पैक्स अध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है. प्रबंध निदेशक निगम मुख्यालय रांची के निर्देशानुसार खरीफ विपणन मौसम 2021-22 में धान अधिप्राप्ति केन्द्रों में शत-प्रतिशत धान उठाव नहीं होने की स्थिति में वसूलनीय राशि की वसूली नहीं होने पर संबधित केन्द्रों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है. इस आलोक में चलकुशा स्थित मनेया पैक्स अध्यक्ष बाबूलाल बिहारी पर 26 लाख 60 हजार 373 रुपए के सरकारी धान के गबन करने एवं सरकारी योजना को विफल करने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही है. इसे भी पढ़ें:आतंकियों">https://lagatar.in/amit-shah-on-the-target-of-terrorists-bihar-police-on-high-alert-regarding-tour/">आतंकियों

के निशाने पर अमित शाह ! , दौरे को लेकर बिहार पुलिस हाई अलर्ट पर

झारखंड राज्य खाद्य निगम मुख्यालय ने किया सूचित

बताया गया है कि पैक्स अध्यक्ष की ओर से 1705.06 क्विटल धान न ही मिल को उपलब्ध कराया गया और न ही धान की समतुल्य राशि निगम कार्यालय हजारीबाग में जमा की गई. दरअसल झारखंड राज्य खाद्य निगम मुख्यालय रांची की ओर से सूचित किया गया है कि खरीफ विपणन मौसम 2021-22 में मनेया पैक्स की ओर से कुल 1705.06 क्विंटल धान चन्द्रावती राइस मिल प्राइवेट लिमिटेड, मोरांगी, हजारीबाग को उपलब्ध नहीं कराया गया है. मिल में उपलब्ध नहीं कराए गए धान की समतुल्य राशि प्रति क्विटल 2050 की दर से 34 लाख 95 हजार 373 रुपए होती है. इसके विरुद्ध पैक्स की ओर से दो लाख रुपए 18 अक्तूबर 2022 को एवं छह लाख 35 हजार रुपए 19 नवंबर 2022 को निगम मुख्यालय के खाता संख्या 50100291613195 में जमा किया गया है. शेष राशि 26 लाख 60 हजार 373 रुपए पैक्स से वसूलनीय है. इसे भी पढ़ें:झारखंड">https://lagatar.in/application-sought-from-farmers-till-march-15-for-crop-compensation-amount/">झारखंड

: फसल क्षतिपूर्ति राशि के लिए किसानों से 15 मार्च तक मांगा आवेदन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही