Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोकसभा चुनाव को लेकर नक्सल प्रभावित जिलों में अभियान चलाने के निर्देश

Ranchi: पुलिस मुख्यालय शुक्रवार आईजी अभियान की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. जिसमें सभी जिलों में विधि-व्यवस्था संधारण, नक्सलियों, मादक द्रव्य, शराब इत्यादी के विरूद्ध की जा रही कार्रवाई के संबंध में विस्तृत रूप से समीक्षा की गयी. बैठक में नक्सल प्रभावित सभी जिलों को लगातार योजनाबद्ध अभियान चलाने के लिए दिशा-निर्देश दिये गये. जिससे कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को नक्सली अंजाम न दे सकें. साथ ही अन्तरजिला एवं अंतरराज्यीय सीमा पर गतिशील नक्सलियों के खिलाफ सामंजस्य स्थापित कर सुरक्षा बलों द्वारा अभियान चलाने पर विशेष जोर दिया गया.

अवैध हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने का निर्देश

समीक्षा बैठक के दौरान आईजी अभियान ने सभी सीमावर्ती क्षेत्रों पर पूर्व से संचालित पुलिस चेक पोस्ट पर अतिरिक्त बलों की प्रतिनियुक्ति करने, विशेष निगरानी रखने को कहा का निर्देश जिले के एसपी को दिये. उन्होंने एसपी को निर्देश दिया कि वे स्वयं संबंधित चेक पोस्ट का भौतिक रूप से सत्यापन करें ताकि अवैध रूप से ले जाने वाले कैश, अवैध शराब, अवैध हथियार एवं नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाई जा सके. इसके अलावा जिलों में लंबित वारंट और कुर्की के निष्पादन पर कार्रवाई करने हेतु विशेष जोर दिया. भगोड़ा अपराधियों पर कार्रवाई करने,सक्रिय अपराधियों और अन्य उपद्रवियों को चिन्हित करते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-26-apr-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।26 APR।।झारखंड में हो रहा लैंड जिहाद-बीजेपी।।रांची की सड़कों से हटाये गए 15 हजार बेपरमिट ऑटो।।बिहारःसिलेंडर ब्लास्ट में छह की मौत।।दूसरा चरणः मणिपुर में बंपर, यूपी में कम वोटिंग।।बांग्लादेशियों को बसा रही TMC-पीएम।।पीएम क्यों हैं घबराए से-राहुल।।समेत कई अहम खबरें।।
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही