Search

 
 
 

BAU के हॉर्टिकल्चर कॉलेज को 26 सितंबर तक खुंटपानी में शिफ्ट करने का निर्देश

 
Ranchi: बिरसा कृषि विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कांके मुख्यालय में विगत चार वर्षो से चल रहे कॉलेज ऑफ़ हॉर्टिकल्चर को 26 सितंबर तक चाईबासा जिले के खुँटपानी में शिफ्ट करने का निर्देश दिया है. कुलपति ने इस सबंध में त्वरित कारवाई करने का निर्देश कॉलेज के एसोसिएट डीन और वरीय पदाधिकारियों को दे दी है. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/ranchi-strategy-made-for-the-success-of-india-couples-yatra-foot-march-from-shaheed-sthali/">जमशेदपुर

: एशियन मास्टर्स मैराथन एवं महिला नेशनल में शामिल होंगे जमशेदपुर के एथलिट

शिक्षकों, छात्रों एवं कर्मचारियों के रहने की व्यवस्था

खुँटपानी (चाईबासा) में कॉलेज परिसर में शिक्षकों, छात्रों एवं कर्मचारियों के रहने और अन्य व्यवस्था विवि द्वारा की जा चुकी है. शिक्षकों एवं कर्मचारियों और उसके बाद छात्रों को वहां शिफ्ट किया जायेगा. यह प्रक्रिया 26 सितंबर तक पूरी कर ली जाएगी. हॉर्टिकल्चर के छात्रों द्वारा हॉस्टल खाली करते ही कृषि संकाय अधीन ऑनलाइन अध्ययनरत अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम के नव नामांकित छात्रों को छात्रावासों का आवंटन कर दिया जायेगा. विश्वविद्यालय ने इस सबंध में सारी तैयारी पूरी कर ली है. कृषि संकाय में अब सभी छात्रों का ऑफलाइन क्लास ही होगा. बीएयू मुख्यालय के छात्रावासों में जगह उपलब्ध नहीं होने की वजह से नव नामांकित छात्रों की ऑफलाइन क्लास अब तक बाधित था. इसे भी पढ़ें-सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-demonstration-of-aidso-against-the-new-education-policy-in-front-of-raj-bhavan-on-september-28/">सरायकेला

: नई शिक्षा नीति के खिलाफ एआइडीएसओ का राजभवन के समक्ष प्रदर्शन 28 सितंबर को
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही