Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पेट्रोल सब्सिडी को लेकर आवेदन की गति तेज करने का निर्देश

Advertisement
Advertisement
Ranchi : रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने बुधवार को पेट्रोल सब्सिडी को लेकर समीक्षा बैठक की. कहा कि सब्सिडी के लिए आवेदन आने की गति धीमी है. उन्होने इसे तेज करने का निर्देश दिया. गांव में ग्राम सभा कर आवेदन करवाने की बात कही. इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने रांची जिला के सभी वीडीओ को लेटर जारी कर कहा है कि ग्राम सभा कर आवेदन करवाएं और लाभुकों को जागरूक करें.

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा

रांची जिला आपूर्ति पदाधिकारी अलबर्ट बिंलुग ने कहा कि उपायुक्त के निर्देशानुसार सभी वीडीओ को लेटर भेज दिया गया है. अप्रैल माह के बाद पेट्रोल सब्सिडी के लिए लाइसेंस भी अनिवार्य कर दिया जायेगा. फिलहाल लाइसेंस अनिवार्य नहीं है.

जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा

जिला परिवहन पदाधिकारी राजीव रंजन ने कहा कि जनवरी तक 19 हजार 953 आवेदन आये हैं, जिसमें से लगभग 18 हजार आवेदन स्वीकृत हुए हैं. आगे की प्रक्रिया जारी है. इसे भी पढ़ें – मुठभेड़">https://lagatar.in/plfi-supremo-dinesh-gop-escaped-again-during-the-encounter/">मुठभेड़

के दौरान फिर बच निकला PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही