Search

 
 
 

कौड़िया पंचायत के पंचायत सचिव को निलंबित करने का डीसी ने दिए निर्देश

 
Medininagar : डीसी आंजनेयुलु दोड्डे ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाया. जिले के विभिन्न स्थानों से आये फरियादियों ने डीसी के समक्ष अपनी समस्याएं रखी. इस दौरान कई मामलों में उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित समाधान करने का निर्देश दिये. वहीं कुछ मामलों में उन्होंने कई बीडीओ-सीओ को फोन कर जनता दरबार में प्राप्त आवेदन पर अविलंब रूप से कार्रवाई करने की बात कही.

कौड़िया पंचायत के पंचायत सचिव को निलंबित करने का निर्देश

सदर प्रखंड के कौड़िया से आयी किरण कुमारी ने डीसी को बताया कि वो कौड़िया पंचायत में स्वयंसेवक का कार्य कर रहीं हैं. उन्होंने डीसी के समक्ष कहा कि कौड़िया के पंचायत सचिव फतेह अहमद ने उनसे किसी काम के एवज में 50 हजार रुपए लिये, लेकिन अब लौटाने में आनाकानी कर रहे हैं. साथ ही जब वो पैसे की मांग करती हैं तो पंचायत सचिव उसे मानसिक रूप से परेशान करते हैं. साथ ही स्वयंसेवक के पद से हटाने की भी धमकी देते हैं. मुझपर गलत नजर भी रखते हैं. इस पर डीसी ने त्वरित एक्शन लेते हुए उक्त पंचायत सचिव को शाम तक निलंबित करने की बात कही. इसी क्रम में नवाबाजार से आये सत्येंद्र यादव ने राजस्व कर्मचारी श्रीकांत द्वारा लगान रसीद नहीं काटे जाने एवं विगत 8 महीने से बेवजह दौड़ाने की बात कही. डीसी ने नवाबाजार सीओ को कॉल कर उचित कार्रवाई करने की बात कही. इसी तरह आज के जनता दरबार में मुख्य रूप से जमीन संबंधी, वृद्धा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास व जमीन दाखिल खारिज से जुड़े आवेदन आये, जिसे डीसी ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित कर जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/arbitrary-exploitation-of-ground-water-will-be-banned-in-jharkhand-law-soon/">झारखंड

में मनमाने तरीके से भूजल के दोहन पर लगेगी रोक, कानून जल्द
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही