Search

 
 
 

सरना झंडे का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जायेगा : बाबूलाल

 
Ranchi :   नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची के पिठौरिया में सरहुल पर्व के दौरान दूसरे समुदाय द्वारा आदिवासी समुदाय पर हमले की निंदा की है.  उन्होंने कहा है कि आदिवासी भाइयों-बहनों पर जानलेवा हमला, जातिसूचक टिप्पणी और पवित्र सरना झंडे का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. बाबूलाल ने एक्स पोस्ट में कहा कि आदिवासी समाज ने सदियों तक मुगलों और बाहरी आक्रांताओं से संघर्ष कर अपने संस्कृति की रक्षा की है. लेकिन राज्य सरकार की नाकामियों के कारण अब फिर से मुगलों की मानसिकता वाले उपद्रवी हमारी संस्कृति पर कुठाराघात कर रहे हैं.

झामुमो कांग्रेस की सरकार ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि झामुमो-कांग्रेस की सरकार ने अब तक आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की है. इन्हें आदिवासियों का वोट सिर्फ चुनाव के लिए चाहिए. सत्ता में आने के बाद ये पार्टियां पूरी तरह से समुदाय विशेष के नियंत्रण में चली जाती हैं. आदिवासी समाज को जागृत होना पड़ेगा, अन्यथा तुष्टिकरण करने वाली झामुमो कांग्रेस आदिवासी समाज की भावनाओं को कुचलने का काम करती रहेगी.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही