Search

 
 
 

आदिवासी महिलाओं का अपमान, JMM -कांग्रेस सरकार की नई पहचानः बाबूलाल मरांडी

 
Ranchi: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर झामुमो और कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि आदिवासी महिलाओं का अपमान जेएमएम-कांग्रेस सरकार की नई पहचान बन गई है. सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा है कि बीते कुछ दिनों में ही जेएमएम कांग्रेस के नेताओं और मंत्रियों द्वारा लगातार अपने वक्तव्यों और अभद्र टिप्पणियों से महिलाओं के चरित्र और अस्मिता पर उंगली उठाई जा रही है. चाहे हेमंत कैबिनेट के मंत्री इरफान अंसारी द्वारा झारखंड आंदोलन के नेता दुर्गा सोरेन की पत्नी सीता सोरेन पर की गई अभद्र टिप्पणी हो या विधायक प्रत्याशी डॉ अजय द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की पुत्रवधु पर की गई अमर्यादित टिप्पणी हो. सभी ने आदिवासी महिलाओं के मान सम्मान और अभिमान को ठेस पहुंचाई है. इसे भी पढ़ें -सीएम">https://lagatar.in/cm-nitish-met-minister-lacey-singh/">सीएम

नीतीश ने मंत्री लेसी सिंह से की मुलाकात, ली स्वास्थ्य की जानकारी

महिला विरोधी मानसिकता को किया उजागर

बाबूलाल ने आगे लिखा है कि इतना होने के बाद भी जेएमएम और कांग्रेस ने महिलाओं का अपमान करने वालों पर कोई भी संगठनात्मक कार्रवाई नहीं की. अपनी महिला विरोधी मानसिकता को उजागर किया है. इससे यह साफ हो जाता है कि वर्तमान जेएमएम कांग्रेस राजद की गठबंधन सरकार - आदिवासी महिलाओं का अपमान करने वालों की है.

बहुत जल्द छंटने वाला है अंधकार

झारखंड में झामुमो-कांग्रेस-राजद के कुशासन का अंधकार बहुत जल्द छंटने वाला है. भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के खात्मे के लिए झारखंड में परिवर्तन जरूरी है. उन्होंने भाजपा की सुनिश्चित रोजगार गारंटी का भी जिक्र किया है. कहा है कि भाजपा की सरकार बनते ही 2.87 लाख खाली सरकारी पदों के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती की जाएगी. पहली कैबिनेट बैठक में ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिससे नवंबर 2025 तक 1.5 लाख भर्तियां पूरी हो जाएंगी. झारखंड में युवाओं के लिए 5 साल में 5 लाख स्वरोजगार के अवसर पैदा करेगी. एक वार्षिक कैलेंडर पेश किया जाएगा, जिसमें सभी मौजूदा परीक्षाओं को एक ही परीक्षा में शामिल किया जाएगा. इसे भी पढ़ें -राज्य">https://lagatar.in/manager-of-state-medical-college-sadar-hospital-will-be-in-good-condition/">राज्य

के मेडिकल कॉलेज, सदर अस्पताल का मैनेजेंट होगा दुरुस्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही