Search

 
 
 

शहीदों का अपमान पूरे राष्ट्र का अपमान है : बटेश्वर मेहता

 
Hazaribagh: ऐसे न करें अपमान, शहीद जवान अजीत सिंह को श्रद्धा से करें सलाम. लोगों की सुरक्षा के लिए जवान अजीत सिंह ने गंवा दी अपनी जान. भाई ऐसे न करें अपमान, शहीदों के प्रति मन में रखें सम्मान. यह कहना है अजीत सिंह के परिजनों और चौपारणवासियों का. शहीद के छोटे भाई पप्पू सिंह ने बताया कि 4 फरवरी 2013 को चौपारण निवासी जिला बल गिरिडीह के जवान अजीत सिंह पीरटांड़ में उग्रवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे. उनके सम्मान में चौपारण प्रखंड के बारा गांव में लोगों ने उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित कराई थी. यहां के लोग उनकी जयंती और पुण्यतिथि पर शहीद अजीत सिंह की इस आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धा के दो फूल चढ़ाते हैं. लेकिन कुछ लोगों को इसका भान तक नहीं है और वे प्रतिमा के आसपास गंदगी फैलाते हैं. ऐसे में शहीद के परिजनों की भावनाएं आहत होती हैं. इसे भी पढ़ें- रांची:">https://lagatar.in/ranchi-atm-targeted-by-criminals-in-jharkhand-7-atms-were-targeted-in-8-months/">रांची:

झारखंड में अपराधियों के निशाने पर ATM, 8 महीने में 7 ATM को बनाया निशाना
दरअसल एक मुखिया प्रतिनिधि उस प्रतिमा के बगल में शौच करते देखे गए थे. सोशल मीडिया पर जब उस व्यक्ति की तस्वीर आयी, तो लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं आने लगीं. इस संबंध में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य बटेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि यह निंदनीय कृत है. पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है. पूरा राष्ट्र शहीदों को सम्मान दे रहा है. शहीदों का अपमान पूरे राष्ट्र का अपमान है. प्रशासन को इस पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें- निलंबित">https://lagatar.in/pe-will-be-filed-against-suspended-engineer-chief-rash-behari-singh/">निलंबित

अभियंता प्रमुख रास बिहारी सिंह के खिलाफ होगा पीई दर्ज, सीएम हेमंत ने दी स्वीकृति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही