Search

 
 
 

इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में विभिन्न पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

 

 LagatarDesk : इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) ने कांट्रैक्ट आधार पर कुल 39 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी की है. नोटिफिकेशन के अनुसार, ICF ने असिस्टेंट मेडिकल प्रैक्टिशनर (GDMO), स्टाफ नर्स, हाउस कीपिंग और असिस्टेंट के पदों पर आवेदन मांगे हैं. इच्छुक उम्मीदवार ICF की आधिकारिक वेबसाइट icf.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

 शैक्षिक योग्यता

 उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय या  संस्थान से 10वीं, MBBS, B.Sc नर्सिंग किया होना चाहिए.

 आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 के बीच होनी चाहिए.

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को सरकार के नियमानुसार छूट दी जायेगी.

 पोस्ट डिटेल

पदों के नामGDMO, स्टाफ नर्स, हाउस कीपिंग और असिस्टेंट
पदों की संख्या39

महत्वपूर्ण तिथियां

कैंडिडेट 7 मई 2021 से 13 मई 2021 तक आवेदन दे सकते हैं.

 आवेदन शुल्क

 इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं लगेगा.

 सैलरी डिटेल

  GDMO -  75000 रूपये प्रतिमाह

 स्टाफ नर्स - 44900 रूपये प्रतिमाह

 हाउस कीपिंग /असिस्टेंट - 18000 रूपये प्रतिमाह

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू  के आधार पर किया जाएगा.

 आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार आवेदन करने के लिए इंटीग्रल कोच फैक्ट्री के ऑफिशियल वेबसाइट http://icf.indianrailways.gov.in">http://icf.indianrailways.gov.in">http://icf.indianrailways.gov.in

पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. कैंडिडेट आवेदन फॉर्म में मांगे गये आवश्यक शैक्षणिक डिटेल भर कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही