Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

इंटीग्रेटेड कोचिंग : शिक्षक बने उपायुक्त, छात्रों के सवालों के दिये जवाब

Advertisement
Advertisement
Latehar : जिला प्रशासन की ओर से यूपीएससी,जेपीएससी समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिये टिप्स देने उपायुक्त अबु इमरान गुरूवार को  इंटीग्रेटेड कोचिंग सेंटर पहुंचे. उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिये कोचिंग क्लास कर रहे अभ्यर्थियों को प्रात: 11 से बजे से अपराह्न एक  बजे तक जेपीएससी के सिलेबस के अनुरूप विभिन्न विषयों के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी. अभ्यर्थियों की सफलता को लेकर कई महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए. उपायुक्त अबु इमरान ने इस दौरान इतिहास,लोक प्रशासन, व्यक्तित्व विकास समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों को पढ़ाया. इस दौरान अभ्यर्थियों के द्वारा उपायुक्त से विषय आधारित कई महत्वपूर्ण प्रश्न भी पूछे गये. उपायुक्त ने सवालों का जबाव देकर पढ़ाई के प्रति एक्राग्रता बनाए रखने की बात कही. छात्रों ने उपायुक्त से स्पोकेन इंग्लिश,सीएनटी,एसपीटी एक्ट समेत अन्य कई महत्वपूर्ण विषयों से सम्बंधित जानकारी देने का आग्रह किया, जिस पर उपायुक्त ने भरोसा दिलाया कि वे संबंधित विषयों की विस्तृत जानकारी देंगें. इसे भी पढ़ें -आदिवासी">https://lagatar.in/tribal-organizations-gherao-babulal-residence-gave-ultimatum-10-days-arrest-sunil-tiwari/">आदिवासी

संगठनों ने बाबूलाल के आवास का किया घेराव, सुनील तिवारी की गिरफ्तारी को लेकर 10 दिनों का दिया अल्टीमेटम

उड़ान पंखों से नहीं हौसलों से होती है

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को पढ़ाने पहुंचे उपायुक्त अबु इमरान ने अभ्यर्थियों की सफलता को लेकर टिप्स दिए. इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए सबसे पहले हौसले की जरूरत होती है. उन्होंने कहा कि उड़ान, पंखों से नहीं हौसलो से होती है. उपायुक्त के द्वारा अभ्यथियों को बताया गया कि प्रतियोगिता परीक्षा में भटकाव से सपफलता नहीं मिलेगी,आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित तैयारी करनी होगी. उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को नियमित रूप से कोचिंग में आने एवं पढ़ने को लेकर प्रेरित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही