Search

 
 
 

रिम्स में बना इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम, मरीजों को मिलेगी सभी जानकारी

 
Ranchi: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को प्रबंधन ने राहत देने की कवायद शुरू की है. अस्पताल के पुराने भवन के बरियातू टीओपी के बगल में इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम बनाया गया है. जहां मरीजों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी. [caption id="attachment_737565" align="alignnone" width="1080"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/3-50.jpg"

alt="" width="1080" height="591" /> रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ हीरेंद्र बिरुआ[/caption] रिम्स के चिकित्सा अधीक्षक डॉ हीरेंद्र बिरुआ ने कहा कि इस कंट्रोल रूम में सिक्योरिटी, फायर, मेडिकल गैस सिस्टम, हाउस कीपिंग, मोक्ष वाहन/एंबुलेंस, इलेक्ट्रिकल, पीएचइडी, ट्रॉली/व्हीलचेयर से संबंधित विभागवार प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे. [caption id="attachment_737566" align="alignnone" width="1296"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/2-60.jpg"

alt="" width="1296" height="729" /> तस्वीर- इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम[/caption] बता दें कि रिम्स में प्रतिदिन हजारों की संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं. ऐसे में मरीजों को जरूरी चीजों के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है. प्रबंधन ने व्यवस्था को मुकम्मल किया है और एक जगह से सभी चीजें संचालित की जाएगी. विशेषकर ट्रॉली लेने के लिए मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी होती थी. मरीजों के परिजनों को इधर-उधर भटकना पड़ता था. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही