Search

वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा करने के लिए 4, 5 और 6 जून को होगा सघन टीकाकरण : DC

Simdega : उपायुक्त सुशांत गौरव ने जेएसएलपीएस की समीक्षा बैठक की. जेएसएलपीएस द्वारा संचालित प्रोजेक्ट नर्सरी, वर्मी कम्पोस्ट, बैकिंग क्रॉसपोडेंस सहित अन्य क्रियान्वित कार्यों और योजनाओं की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर महिला समूह की महिलाओं द्वारा संचालित बैंकिंग क्राॅसपोडेंस की सुविधा को और बेहतर बनाएं. समूह की महिलाओं के साथ बैठक करें, समीक्षा करें. बैंकिंग ट्रान्जैक्शन को बढ़ायें.

प्रोजेक्टवार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करें

उपायुक्त ने कहा कि सिमडेगा जिले में जेएसएलपीएस के छह हजार छह सौ महिला समूह है. इसमें लगभग 72 हजार महिला सदस्य हैं. जेएसएलपीएस की सभी महिला पहले स्वयं कोरोना का टीका लें और प्रत्येक समूह प्रतिदिन एक व्यक्ति को कोरोना का टीका लगवाना सुनिश्चित करेंगे. जून माह में 18 वर्ष से अधिक और 45 वर्ष के अधिक उम्र के शत-प्रतिशत लाभार्थियों को कोरोना टीका का लाभ देना है. डीपीएम जिले के सभी जेएसएलपीएस टीम को एक्टिव करें. कार्य शिथिलता को देख कहा कि 10 दिन में कार्य में प्रोग्रेस नहीं पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

जेएसएलपीएस की महिला समुह जून माह के अंदर संबंधित गांव-टोला के व्यक्ति का टीकाकरण का कार्य पूर्ण करें. जिला समन्वयक, प्रखण्ड समन्वयक सहित सभी कर्मी एक्टिव होकर कार्य करें, दिए गए कार्य के दायित्व को ससमय निर्वहन सुनिश्चित करें. बैठक में उपविकास आयुक्त अरूण वाल्टर सांगा, डीपीएम सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें - केंद्र">https://lagatar.in/center-supports-or-not-jharkhandis-will-get-free-vaccine-jmm/80712/">केंद्र

साथ दे या ना दे, झारखंडियों को टीका तो मुफ्त ही मिलेगा : JMM

सिमडेगा जिला में तीन दिन चलेगा सघन टीकाकरण अभियान

उपायुक्त ने बताया कि 4, 5 और 6 जून को सघन रूप से जिले में टीके लगाने का कार्य किया जाएगा. जेएसएलपीएस के सभी 72 हजार सदस्य शत-प्रतिशत कोरोना का टीका लेना सुनिश्चित करेंगे. डीपीएम जल्द लक्ष्य को पूर्ण करायें. कर्मियों के बीच कार्य आवंटित करें, समन्वय के साथ लक्ष्य को पूर्ण करायें. उन्होने कहा कि सोशल मोबेलाइजेशन में जेएसएलपीएस जिले में एक बड़ा विंग है. लोगों में जागरूकता फैलाने का कार्य करें. हर एक दिन बेस्ट परफॉरमेंस होना चाहिए. इसके अलावा उन्होंने अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//