Search

 
 
 

अपनी नौकरी बचाने के लिए दर दर भटक रहे हैं इंटर के अनुबंध शिक्षक

 
Ranchi : इंटरमीडिएट के अनुबंध शिक्षक मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मिले. लगभग 60 शिक्षकों ने बन्ना गुप्ता से मुलाकात कर अपनी समस्या को रखा. कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद होने से इंटर के शिक्षक दर-दर भटकने के लिए मजबूर हो गए हैं. ये सभी शिक्षक अपनी समस्या को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मिलने का प्रयास कर चुके हैं. फिलहाल इनकों केवल आश्वासन ही मिला है.

बन्ना गुप्ता ने दिया अश्वासन

बन्ना गुप्ता से मिलने गए शिक्षकों ने बताया कि बन्ना गुप्ता ने आश्वासन दिया है. शिक्षा सचिव को बुलाकर इसके बारे में जानकारी लेंगे. यह विभाग इनका नहीं है, लेकिन उन्होंने इस पर बात करने की बात कही है.

क्या है मामला 

नई शिक्षा नीति 2020 के लागू होने के बाद इस साल से इंटरमीडिएट की पढ़ाई को डिग्री कॉलेजों से हटा दिया गया है. झारखंड में 62 कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद कर दी गई है. पढ़ाई बंद होने से लगभग 5000 अनुबंध शिक्षकों की नौकरी खतरे में आ गई है. शिक्षक इस संबंध में मुख्यमंत्री समेत कई मंत्रियों से मिलकर अपनी समस्या रखने का प्रयास कर चुके हैं.

इनसे कर चुके हैं मुलाकात

शिक्षकों ने बताया कि राज्यपाल सीपा राधाकृष्णन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अंपूर्णा देवी, मंत्री जोबा मांझी, बाबूलाल मरांडी और बंधु तिर्की मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया है. हर जगह से केवल आश्वासन मिला है.

ये थे शामिल

मोर्चा के अध्यक्ष शालिनी नाग, महामंत्री रामानुज पांडे ,जावेद अख्तर अंसारी, अंजनी कुमार झा, नवनीत कुमार सिंह, राजीव कुमार दुबे, कमलेश कुमार, प्रभात रंजन तिवारी, संजली कौसर, जितेन महतो, चंदन जायसवाल, अनिमेष बक्शी, नीतीश कुमार, शैशव सरकार, नीरज कुमार सहित रांची के सभी शिक्षक और कर्मचारी शामिल थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-poster-exposes-bjps-infighting/">हजारीबाग

: पोस्टर ने खोली भाजपा की अंदरूनी कलह की पोल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही