Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अंतर जिला फुटबॉल टूर्नामेंट : फाइनल में जमशेदपुर को हराकर सीएए रांची लगातार दूसरी बार बना चैंपियन

Ranchi :  छोटानागपुर एथलेटिक एसोसिएशन, रांची (सीएए) अंतर जिला फुटबॉल टूर्नामेंट का चैंपियन बन गया. बुधवार को चक्रधरपुर के रेलवे स्टेडियम में खेले गये बेहद रोमांचक मुकाबले में रांची ने टाईब्रेकर में जमशेदपुर को 3-2 से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम कर लिया. दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल दिल जीत लिया. दोनों टीमों की ओर से मैदानी खेल के दौरान गोल करने के कई मौके मिले. लेकिन खिलाड़ी गोल नहीं कर सके. रांची की टीम ने पहले हाफ के खेल में कम से कम दो आसान गोल करने के मौके गवाएं. इस तरह पहले हाफ का खेल बिना गोल के खत्म हो गया. (पढ़ें, झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-congress-district-president-will-hold-meeting-with-block-committees-till-january-15/">झारखंड

कांग्रेस : 15 जनवरी तक प्रखंड समितियों के साथ जिला अध्यक्ष करेंगे बैठक)

रांची के गोलकीपर का उम्दा खेल

दूसरे हाफ के खेल में रांची के खिलाड़ियों ने शानदार रणनीति बनाकर हमला किया. दूसरी ओर जमशेदपुर टीम के खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और रांची के खिलाड़ियों को गोल करने का मौका नहीं दिया. रांची के गोलकीपर रेमंड लकड़ा ने जमशेदपुर के हमले को हर मोर्चे पर नाकाम किया. रेमंड ने पूरे खेल के दौरान कम से कम 5 बेहतरीन बचाव कर रांची को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-two-bsl-personnel-arrested-in-the-case-of-cheating/">बोकारो

: ठगी के मामले में दो बीएसएल कर्मी गिरफ़्तार

टाईब्रेकर में रेमंड ने 2 शानदार बचाव किये

टाईब्रेकर में भी रेमंड ने जमशेदपुर के खिलाड़ियों का 2 शानदार बचाव कर रांची टीम को विजेता बना दिया. रांची की ओर से टाईब्रेकर में कप्तान सोमरा मुंडा, रोहन कच्चप और उपेंद्र हजाम ने गोल किये. वहीं शंकर का शार्ट बार से टकरा गया. टूर्नामेंट के बेस्ट डिफेंडर का खिताब रांची टीम के कप्तान सोमरा मुंडा को दिया गया. वहीं  बेस्ट गोलकीपर का ट्रॉफी रेमन मुंडा ने अपने नाम किया. इसे भी पढ़ें : नियोजन">https://lagatar.in/planning-policy-cm-hemant-soren-can-clear-the-governments-stand-from-dumka/">नियोजन

नीति : दुमका से सरकार का स्टैंड क्लियर कर सकते हैं सीएम हेमंत सोरेन

खिलाड़ियों के लिए रांची में सम्मान समारोह होगा आयोजन

सीएए के महासचिव आसिफ नईम ने जीत के बाद कहा कि रांची टीम के खिलाड़ियों के लिए रांची में सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा. जिसमें सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया जायेगा. रांची टीम के चैंपियन बनने पर सीएए के महासचिव आसिफ नईम, अध्यक्ष एंजेला कुक, चेयरमैन नसीम अख्तर, उपाध्यक्ष लुइस टोपनो, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार, ओम प्रकाश ठाकुर, राजेश कश्यप, संतोष उरांव, आरके सेनापति, लाल आरएन शाहदेव सहित कई लोगों ने बधाई दी. इसे भी पढ़ें : लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-home-guard-jawan-died-while-on-duty-in-sbi/">लातेहार:

एसबीआई में ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही