Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शिक्षकों का अंतर-जिला ट्रांसफर जल्द, बन रही नियमावली - जगरनाथ महतो

Advertisement
Advertisement
Ranchi : विधानसभा में मंगलवार को जेएमएम विधायक मथुरा महतो ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव में शिक्षकों के अंतरजिला ट्रांसफर का मुद्दा उठाया. इसके जवाब में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि शिक्षकों के अंतरजिला ट्रांसफर के लिए नियमावली बन रही है. मामले में कार्मिक और वित्त विभाग का मंतव्य सरकार को प्राप्त है. अभी विधि विभाग से मंतव्य मंगाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि काफी दिनों से शिक्षकों का ट्रांसफर नहीं हुआ है. पूर्व की सरकार ने शिक्षकों के गृह जिले में स्थानांतरण के लिए 5 साल कट ऑफ डेट रखा था, जिसे वर्तमान सरकार ने घटाकर 3 साल कर दिया है. मंत्री ने कहा कि विशेष परिस्थिति में तीन वर्ष की कम अवधि में भी ट्रांसफर की व्यवस्था है. जिसमें मुख्य रूप से पति,पत्नी, विकलांग, बीमारी आदि को रखा गया है. इसे भी पढ़ें – 231">https://lagatar.in/350-crore-loss-due-non-tendering-231-mining-lease-government-should-tell-who-is-responsible-saryu/">231

खनन पट्टा का टेंडर नहीं होने से 350 करोड़ का नुकसान, सरकार बताए जिम्मेवार कौन : सरयू राय
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही