Koderma : झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा मैच सोमवार को रामगढ़ और चतरा के बीच खेला गया. यह मुकाबला कोडरमा के चंदवारा स्थित पुलिस लाइन मैदान में खेला गया. रामगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.5 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 218 रन बनाए. जिसमें मानस ने 57 रन, अमन ने 31 और अनुज ने 35 रन का योगदान दिया. गेंदबाजी करते हुए चतरा की ओर से रोहित ने 3, पीयूष, बादल और अतुल ने दो-दो विकेट लिए. इसे भी पढ़ें : कथित">https://lagatar.in/alleged-abuse-and-assault-case-human-rights-commission-summons-ranchi-sp/">कथित
गाली-गलौज व मारपीट मामला : रांची SP को मानवाधिकार आयोग का समन लक्ष्य का पीछा करने उतरी चतरा की टीम ने 29.1 ओवर में 85 रन पर ही ऑल आउट हो गई. चतरा की ओर से प्रियभांश ने 21 रन और सचिन ने 15 रन का योगदान दिया. गेंदबाजी करते हुए रामगढ़ की ओर से पवन ने 5 तथा अनुज और हिमांशु ने दो-दो विकेट लिए. मैन ऑफ द मैच रामगढ़ के पवन को जेएससीए मैनेजिंग कमेटी सदस्य और लाइजन ऑफिसर अवधेश कश्यप ने दिया. मौके पर मैच ऑब्जर्वर शशि भूषण चौबे, अंपायर हेमंत ठाकुर, शेख इफ्तेखार और स्कोरर गजेंद्र कुमार सहित केडीसीए सचिव दिनेश सिंह, मनोज सहाय पिंकू, आलोक पांडेय, सोनू खान, सुमन कुमार, ओम प्रकाश, कुंदन राणा, अमित जायसवाल, आशीष यादव, विक्की कुमार सहित अन्य खेल प्रेमी शामिल थे. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/lathicharge-on-students-going-to-lay-siege-to-cms-residence/">सीएम
आवास घेराव करने जा रहे छात्रों पर लाठीचार्ज [wpse_comments_template]
अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट : रामगढ़ ने चतरा को 133 रन से हराया

Leave a Comment