Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-16 टूर्नामेंट : तीसरे दिन सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम, जमशेदपुर, लातेहार, धनबाद और हजारीबाग की टीमें जीतीं

Ranchi : जेएससीए इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-16 टूर्नामेंट 2022-23 में मंगलवार को सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, जमशेदपुर, लातेहार, धनबाद और हजारीबाग ने अपने मुकाबले जीत कर पूरे अंक अर्जित किये. दिन का पहला मुकाबला लातेहार जिला खेल स्टेडियम में लातेहार और गुमला के बीच खेला गया. जिसमें लातेहार ने गुमला को 54 रनों हरा दिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लातेहार की टीम 193 रन पर ऑलआउट हो गई. रौशन कुमार ने 50, आदर्श विशाल ने 46 तथा उज्ज्वल कुमार सिंह ने 38 रन बनाये. गुमला की ओर से एकलव्य उरांव ने 4 और राहुल प्रसाद ने 3 विकेट लिए. जवाबी पारी खेलने उतरी गुमला की टीम आदर्श विशाल और अमर उरांव की घातक गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सकी और 139 रनों पर ही पूरी टीम ढेर हो गई. आयुष राज ने 29, मंथन ने 28 रन बनाये. लातेहार की ओर से आदर्श विशाल 14 रन देकर 6 विकेट चटाये. जबकि अमर उरांव ने 27 रन देकर 3 विकेट झटके. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार लातेहार के आदर्श विशाल को मैच पर्यवेक्षक मो. सब्बीर ने प्रदान किया. मैच में अंपायर अजय पाठक व अमित हाजरा तथा स्कोरर दीपक सेठी थे. मौके पर लातेहार जिला क्रिकेट संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह , संयुक्त सचिव प्रकाश कुमार, लाल आशीष नाथ सहदेव, दिलीप कुमार प्रसाद, अश्विनी सिंह , संजय गुप्ता व श्रवण महली समेत कई लोग उपस्थित थे. दिन का दूसरा मुकाबला टाटा डिगवाडीह स्टेडियम धनबाद में गोड्डा और धनबाद के बीच खेला गया. जिसमें मेजबान ने 148 रनों से बड़ी जीत दर्ज की. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिद्धार्थ सिन्हा के शानदार शतक (102) और श्लोक झा के नाबाद 65 रनों के बदौलत धनबाद ने 6 विकेट के नुकसान पर 272 रनों का स्कोर खड़ा किया. गोड्डा के रोशन कुमार ने 3 विकेट लिए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोड्डा की टीम 142 रनों पर सिमट गई. धनबाद के शुभम ने 4 और कुणाल कुमार सिंह ने 3 विकेट झटके. वहीं गोड्डा की ओर से वैभव यादव ने 72 रनों की पारी खेली. शानदार गेंदबाजी के लिए शुभम को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. तीसरा मुकाबला केकेएन स्टेडियम देवघर में खूंटी और जमशेदपुर में खेला गया. जिसे जमशेदपुर ने 4 विकेट से जीत लिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए खूंटी की टीम 114 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. खूंटी की ओर से राजकुमार महली ने संघर्षपूर्ण 56 रनों की पारी खेली. वहीं जमशेदपुर के श्रेयश कुमार यादव ने 5 विकेट लिए और सूरज पाल को 2 विकेट मिले. जवाबी पारी में जमशेदपुर ने 21.2 ओवर में 6 विकेट खोकर 118 रन बनाकर जीत दर्ज की. आदित्य राज ने 32 रनों की पारी खेली. वहीं खूंटी के जेडी राणा को 2 विकेट मिले. श्रेयश कुमार यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया. दिन का चौथा मुकाबला पुलिस लाइन मैदान चंदवारा कोडरमा में पश्चिमी सिंहभूम और मेजबान के बीच खेला गया. जिसे पश्चिमी सिंहभूम ने 3 विकेट से जीत लिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रियांशु कुमार के 128 रनों की बदौलत कोडरमा ने 9 विकेट के नुकसान पर 258 रनों का स्कोर खड़ा किया. आयुष कुमार ने 43 रनों का योगदान दिया. वहीं पश्चिमी सिंहभूम के सत्यम सिंह ने 5 विकेट झटके और पीयूष त्यागी को 2 विकेट मिले. लक्ष्य का पीछा करते हुए पश्चिमी सिंहभूम ने कार्तिक कृष्ण के नाबाद 76 रन और आदित्य चौधरी के 37 रनों की बदौलत 48.1 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 261 रन बनाकर जीत हासिल की. कोडरमा के प्रियांशु कुमार ने 2 विकेट लिए. कार्तिक कृष्ण को मैन ऑफ द मैच चुना गया. इसे भी पढ़ें :  रिम्स">https://lagatar.in/rims-bepani-get-treated-for-rs-5-patients-quench-their-thirst-for-rs-100/">रिम्स

बेपानी : 5 रुपये में इलाज कराते हैं, 100 रुपये में प्यास बुझाते हैं मरीज
तीसरे दिन का पांचवा मुकाबला गिरिडीह स्टेडियम में सरायकेला-खरसावां और पाकुड़ के बीच खेला गया. जिसमें सरायकेला 171 रनों के बड़े अंतर से विजयी रही. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सरायकेला 264 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. टीम की ओर से कुणाल मौर्य ने शानदार 115 रनों की पारी खेली. वहीं आयुष दीपक पवार ने 64 रनों का योगदान दिया. पाकुड़ के राजीव कुमार साहा ने 4 और रोशन कुमार मिश्रा ने 3 विकेट लिए. दूसरी पारी में सरायकेला के रुग्वेद संतोष चौधरी के 4 विकेट की मदद से पाकुड़ की टीम को 93 रनों पर रोक दिया और 171 रनों की बड़ी जीत दर्ज की. मोहक राज और तरुण कुमार ने 2-2 विकेट लेकर अपना योगदान दिया. पाकुड़ की ओर से रोशन कुमार मिश्रा ने सर्वाधिक 25 रनों की पारी खेली. सरायकेला-खरसावां के कुणाल मौर्य को मैन ऑफ द मैच चुना गया. दिन का आखिरी मुकाबला वेल्स क्रिकेट ग्राउंड हजारीबाग में पलामू और हजारीबाग के बीच खेला गया, जिसे हजारीबाग ने 8 विकेट से जीत लिया. पलामू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 22 ओवर में 66 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. जिसके जवाब में हजारीबाग की टीम ने 12.4 ओवर में ही 2 विकेट खोकर 68 रन बनाकर मैच जीत लिया. हजारीबाग की ओर से सामी अख्तर ने 4 विकेट लिये, अजय कुमार 3 विकेट लिए एवं पीयूष सुमित और सूरज को एक-एक विकेट मिला. हजारीबाग की ओर से आर्यन ने नाबाद 33 रन बनाये. मैन ऑफ द मैच हजारीबाग के अजय कुमार को दिया गया, अजय ने 3 विकेट लिये और तीन शानदार कैच भी पकड़े. इसे भी पढ़ें : बुरा">https://lagatar.in/bad-condition-one-lakh-population-of-ranchi-did-not-get-electricity-even-for-18-minutes-in-18-hours-in-scorching-heat/">बुरा

हाल : भीषण गर्मी में रांची की एक लाख आबादी को 18 घंटे में 18 मिनट भी नहीं मिली बिजली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही