Ranchi: जेएससीए अंतर-जिला सीनियर महिला एक दिवसीय टूर्नामेंट सुपर लीग की शुरूआत हुई. जिसमें गुरुवार को पश्चिमी सिंहभूम और बोकारो के बीच जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम ओवल ग्राउंड में मुकाबला खेला गया. जिसमें बोकारो ने 4 विकेट से जीत दर्ज की. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पश्चिमी सिंहभूम कि टीम ने पिंकी टिर्की के 50 और चांदनी पुरति के 38 रनों की मदद से निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए. बोकारो की ओर से आरती कुमारी और कप्तान अनुजा अरुण पाटिल ने 3-3 विकेट लिए. दूसरी पारी में बोकारो की टीम 44.3 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाकर जीत दर्ज की. बोकारो की ओर से सिमरन कौर 42, खुशबू कुमारी 37 और कप्तान अनुजा अरुण पाटिल ने 26 रनों कि पारी खेली. पश्चिमी सिंहभूम के ईरानी सोरेन ने 3 विकेट लिए. बोकारो की कप्तान अनुजा अरुण पाटिल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इसे भी पढ़ें- SP">https://lagatar.in/sp-campaign-rishabh-garg-warns-maoists-return-to-mainstream-or-else/">SP
अभियान ऋषभ गर्ग ने माओवादियों को चेताया, मुख्यधारा में लौटें नहीं तो… [wpse_comments_template]
अंतर जिला महिला क्रिकेटः बोकारो ने पश्चिमी सिंहभूम को 4 विकेट से हराया

Leave a Comment