Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

21 जनवरी से अंतर आवासीय व डे-बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र खेल प्रतियोगिता, 2616 प्रतिभागी ले रहे हैं भाग

Ranchi : अंतर आवासीय एवं डे- बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र खेल प्रतियोगिता 21 जनवरी से 25 जनवरी तक होगी. खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय की निदेशक सरोजिनी लकड़ा की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि इस वर्ष छह खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है. इनमें हॉकी, फुटबॉल, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, तीरंदाजी एवं बैडमिंटन शामिल हैं. इन प्रतियोगिताओं में 137 प्रशिक्षण केंद्रों से 2616 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं. बालक वर्ग में 1407 एवं बालिका वर्ग में 1209 प्रतिभागी शामिल हैं. इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्रों के खिलाड़ियों को आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र तथा आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्रों के खिलाड़ियों को सेंटर ऑफ एक्सलेंस (एकलव्य केंद्र) में प्रवेश देने पर विचार किया जाएगा. खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन को भी अलग करने की कोशिश की गई है. निदेशक ने बताया हर खेल का अलग-अलग उद्घाटन उस खेल से जुड़े इंटरनेशनल खिलाड़ी करेंगे. समापन समारोह में खेल मंत्री हफिजुल हसन शामिल हो सकते हैं. सभी खिलाड़ियों के रहने और खाने-पीने की व्यवस्था मेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स होटवार और मोरहाबादी स्थित फुटबॉल और हॉकी स्टेडियम में की गई है. आयोजन स्थल  हॉकी - बरियातू हॉकी एस्ट्रोटर्फ, राजकीय बालिका उच्च विद्यालय, बरियाू रांची फुटबॉल - बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम, मेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, होटवार, रांची तीरंदाजी - तीरंदाजी ग्राउंड, शूटिंग रेज-3 मेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, होटवार, रांची एथलेटिक्स - बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम, मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, होटवार, रांची बैडमिंटन - ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम, मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, होटवार, रांची वॉलीबॉल - ऑटडोर मेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, होटवार, रांची. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/sc-protests-against-reversion-of-ranchi-mayors-post-to-st/">रांची

मेयर के पद को फिर एसटी करने का विरोध, एससी ने किया प्रदर्शन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही