Search

 
 
 

ऑक्सफोर्ड स्कूल में इंटर स्कूल टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आगाज, डीपीएस और सुरेंद्रनाथ की टीम फाइनल में

 
Ranchi : ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय इंटर स्कूल टेबल टेनिस टूर्नामेंट का शुक्रवार को आगाज हो गया. रांची जिला टेबल टेनिस संघ एवं भारतीय टेबल टेनिस संघ के सहयोग से आयोजित इस टूर्नामेंट में शहर के प्रतिष्ठित 15 विद्यालयों के अलग-अलग आयु वर्ग के कुल 97 प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं. जिसमें अंडर 11, अंडर 13 तथा अंडर 15 बालक एवं बालिका वर्ग शामिल है. इस टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में इंद्रजीत सिंह सबवाल, सेक्रेटरी किरण मेहता उपस्थित थीं. उन्होंने युवा प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया. साथ ही, शिक्षा एवं खेल को एक साथ लेकर चलने की सलाह दी. शुभारंभ समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. प्राथमिक उपचार पेटी के साथ प्राथमिक उपचार के लिए टीम के सभी सदस्य पूरी तरह मुस्तैद रहे. टूर्नामेंट के पहले दिन सेमीफाइनल मैच में बालक वर्ग में डीपीएस पब्लिक स्कूल ने ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल को हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया. वहीं दूसरे सेमीफाइनल में सुरेंद्रनाथ स्कूल ने मदर इंटरनेशनल स्कूल को हराकर फाइनल राउंड में प्रवेश किया. टूर्नामेंट में स्कूल की एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सिमी मेहता, जनरल सेक्रेटरी झारखंड स्टेट टेबल टेनिस एसोसिएशन समरजीत सिंह एवं अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/ranchi-residents-excited-about-pm-narendra-modis-arrival-see-pictures/">पीएम

नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर रांचीवासियों में उत्साह, देखें तस्वीरें   
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही