Search

 
 
 

आरा: इंटर के छात्र की गोली मारकर हत्या

 
Arrah: अपने दोस्तों के साथ यज्ञ देखने गए एक इंटर के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक छात्र की पहचान बहिरो मोहल्ला निवासी बुद्धदेव उर्फ बुधन पासवान के बेटे साहिल उर्फ भोला पासवान (17) के रूप में हुई है. घटना नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो गैस एजेंसी के पास की है. मृतक के परिजनों ने इसका आरोप उसके दोस्तों पर लगाया है. पुलिस सभी आरोपी दोस्तों की खोज कर रही है. साहिल टाउन हाईस्कूल में इंटर का छात्र था. मृतक के पिता ने बताया कि मेरा बेटा रविवार की रात आठ बजे अपने तीन दोस्तों के साथ पास के गोठउला गांव में यज्ञ देखने के लिए गया था. जब देर रात तक वह घर नहीं आया तो हमलोग उसे ढूंढने के लिए निकले. लेकिन पता नहीं चला. सोमवार की सुबह बालू ढोने वाले ट्रैक्टर चालकों ने उसके शव को देखा और इसकी जानकारी दी. जब हमलोग पहुंचे तो देखे कि गर्दन के पीछे गोली मारकर हत्या कर दी गई है. उसके बाद इसकी सूचना हमलोगों ने पुलिस को दी.
इसे भी पढ़ें - TPC">https://lagatar.in/tpc-naxalite-birbal-ganjhu-got-bail-from-high-court/">TPC

नक्सली बीरबल गंझू को हाईकोर्ट से मिली बेल

घटना के बाद से सभी दोस्त फरार हैं

पिता ने कहा कि हमलोगों को शक है कि मेरे बेटे की हत्या उसी के तीन दोस्तों ने मिलकर की है, जो उसे घर से लेकर गए थे. घटना के बाद से वे सभी फरार भी हैं. सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि हमलोगों को जानकारी मिली कि एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई है. जहां पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने और पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है. फिलहाल घटना के कारण की स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है. पुलिस अनुसंधान और अन्य स्रोतों से यह पता लगाने में जुटी हुई है कि इसमें कौन-कौन शामिल हैं और हत्या किस वजह से की गई है. पुलिस का प्रयास जारी है. जल्द ही सभी आरोप पकड़े जाएंगे.
इसे भी पढ़ें - पटना:">https://lagatar.in/both-accused-of-aryan-murder-case-arrested/">पटना:

आर्यन हत्याकांड के दोनों आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही