Ranchi : सीएमपीडीआई द्वारा आईआईटी-आईएसएम धनबाद में 14- 15 जून को अनुसंधान एवं विकास पर हैकथॉन का आयोजन किया गया. कोयला मंत्रालय के निर्देशानुसार कोयला खनन क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास पर आयोजित हैकथॉन से संबंधित प्रस्तावों से परिचित कराते हेतु टेक्समिन के स्टार्ट-अप, सिम्फर-धनबाद और सीएमईआरआई-दुर्गापुर के वैज्ञानिकों और एनआईटी-दुर्गापुर के संकायों के साथ इंटरएक्टिव सत्र का आयोजन किया गया. सीएमपीडीआई के मुख्य प्रबंधक (खनन) मिलन सेन एवं धीरज कुमार ने हैकथॉन पर प्रकाश डाला और 5 चिन्हित समस्या विवरणों पर प्रस्ताव प्रस्तुत करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी. उन्होंने अनुसंधान एवं विकास पर हैकथॉन संबंधित अवधारणाओं व समाधानों को प्रस्तुत करने एवं अन्य संबंधित विवरणों के बारे में बताने वाले डेवलप एवं अपलोड किए गए माइक्रोसाइट से अवगत कराया. सिम्फर-धनबाद के 50 से अधिक वैज्ञानिकों, सीएमईआरआई- दुर्गापुर और एनआईटी-दुर्गापुर के लगभग 35 वैज्ञानिकों/प्रोफेसर और 10 से अधिक स्टार्ट-अप ने इस इंटरएक्टिव सत्र में भाग लिया. इसे भी पढ़ें – सीएमपीडीआई">https://lagatar.in/cleanliness-fortnight-started-in-cmpdi-cmd-administered-oath-to-the-employees/">सीएमपीडीआई
में स्वच्छता पखवाड़ा शुरू, सीएमडी ने कर्मियों को शपथ दिलायी [wpse_comments_template]
अनुसंधान व विकास पर हैकथॉन में इंटरएक्टिव सत्र
Leave a Comment