Search

 
 
 

सीसीएल की कोयला खदानों में इलेक्ट्रिकल सेफ्टी पर इंटरैक्टिव सत्र

 
Ranchi : डीजीएमएस साउथ ईस्टर्न जोन रांची के तत्वावधान में गुरुवार को सीसीएल मुख्यालय में निदेशक (तकनीक/संचारण) राम बाबू प्रसाद की अध्यक्षता में सीसीएल की कोयला खदानों में विद्युत सुरक्षा में सुधार के लिए सक्रिय उपायों पर इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन हुआ. इस सत्र में खदान की विद्युत सुरक्षा में सुधार के लिए सक्रिय उपायों के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए. बैठक में विशेषकर कंपनी में इलेक्ट्रिकल सेफ्टी पर चर्चा की गई. राम बाबू प्रसाद ने इस सत्र के दौरान आए सभी सकारात्मक सुझाओं का स्वागत करते हुए कहा कि कंपनी द्वारा उन सुझावों पर अमल किया जायेगा. और जो भी कमियां होंगी, उनका निराकरण तयबद्ध तरीके से किया जायेगा.

नयी-नयी तकनीकों को अपनाया जा रहा

उन्होंने कहा कि खान सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है. कार्यस्थल को दुर्घटना रहित बनाने के लिए कंपनी द्वारा नयी-नयी तकनीकों को अपनाया जा रहा है, ताकि `शून्य दुर्घटना` के लक्ष्य को हासिल किया जा सके. इलेक्ट्रिकल सेफ्टी के प्रति एक बेहतर वातावरण के निर्माण के लिए कंपनी प्रयासरत है. सेफ्टी मैनेजमेंट प्लान का अच्छी तरह से पालन करने पर हम जोर दे रहे हैं. इस अवसर पर डीएमएस (इलेक्ट्रिकल) विकास गोविंदराव मेशराम, डीएमएस (इलेक्ट्रिकल) महेश्वरा रेड्डी, डीडीएमएस (इलेक्ट्रिकल) विनीत चौरसिया, महाप्रबंधक, महाप्रबंधक, सभी क्षेत्रीय महाप्रबंधक, परियोजना अधिकारी एवं सभी क्षेत्र के अधिकारी उपस्थित थे. कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाप्रबंधक (सुरक्षा) एसके सिंह एवं उनकी टीम की अहम भूमिका रही. इसे भी पढ़ें – मंडल">https://lagatar.in/legal-awareness-camp-at-mandal-kara-koderma-cjm-speak-create-positive-thinking-bandi/">मंडल

कारा कोडरमा में विधिक जागरुकता शिविर, सीजेएम बोलें- सकारात्मक सोच पैदा करें बंदी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही