Search

 
 
 

अंतरिम बजट : अगले 5 साल में 2 करोड़ घर और 300 यूनिट फ्री बिजली देने ऐलान

 
NewDelhi :   वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतरिम बजट 2024-25 पेश कर रही हैं. सीतारमण ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने पिछले 10 वर्षों में गहरा सकारात्मक परिवर्तन देखा है. भारत के लोग आशा के साथ भविष्य की ओर देख रहे हैं. जब हमारी सरकार पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 में सत्ता संभाली, तब देश को भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था. सरकार ने उन चुनौतियों पर सही तरीके से काबू पाया.

10 साल में महिला उद्यमियों को 30 करोड़ मुद्रा योजना ऋण दिये गये

वित्त मंत्री ने कहा कि हमें गरीब, महिला, युवा और अन्नदाता पर ध्यान केंद्रित करने की जरुरत है. उनकी जरुरतें और आकांक्षाएं हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं. कहा कि पिछले 10 साल में 30 करोड़ मुद्रा योजना ऋण महिला उद्यमियों को दिये गये. ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महिलाओं को 70% आवास महिलाओं को मिले हैं. कहा कि सरकार ने खाद्यान्न की चिंताओं को दूर किया है. 80 करोड़ लोगों को निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया है. मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा किया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आय बढ़ी है. 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र बन जाएगा,हम लोगों को सशक्त बनाने का काम कर रहे हैं.

अगले पांच साल में 2 करोड़ घर बनाये जायेंगे

हमारी सरकार ने नागरिक प्रथम और न्यूनतम सरकार अधिकतम शासन दृष्टिकोण के साथ जवाबदेह, जन केंद्रित और विश्वास आधारित प्रशासन प्रदान किया है. कहा कि भारत-मध्य पूर्व-यूरोप कॉरिडोर भारत और दूसरे देशों के लिए भी एक परिवर्तनकारी कदम है. सीतारमण ने कहा कि कोविड के बावजूद पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 3 करोड़ घर बनाने का काम पूरा हुआ. कहा कि 2 करोड़ घर अगले 5 साल में और बनाये जायेंगे. 300 यूनिट बिजली फ्री देने का लक्ष्य है. कृषि क्षेत्र की और वृद्धि के लिए सरकार फसल कटाई के बाद की गतिविधियों में सार्वजनिक और निजी निवेश को और बढ़ावा देगी. आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी आशा वर्कर्स, आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स को भी कवर किया जायेगा.

तीन प्रमुख आर्थिक रेलवे कॉरिडोर लागू किये जायेंगे

वित्त मंत्री ने कहा कि तीन प्रमुख आर्थिक रेलवे कॉरिडोर लागू किये जायेंगे. पहला ऊर्जा, खनिज और सीमेंट कॉरिडोर, दूसरा  पोर्ट कनेक्टिविटी कॉरिडोर और तीसरा उच्च यातायात घनत्व कॉरिडोर. मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी को सक्षम करने के लिए पीएम गतिशक्ति के तहत परियोजनाओं की पहचान की गयी है. यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और आराम के लिए 40,000 सामान्य रेलवे बोगियों को वंदे भारत मानकों में परिवर्तित किया जायेगा. निर्मला सीतारमण ने कहा कि जुलाई में पूर्ण बजट में हमारी सरकार विकसित भारत के लक्ष्य का विस्तृत रोडमैप प्रस्तुत करेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही