Search

 
 
 

अंतरिम बजट धोखा, उद्योगपतियों को दिया मौका : सीटू

 
Hazaribagh: केंद्रीय अंतरिम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए सीपीआईएम नेता गणेश कुमार सीटू ने कहा है कि इस बजट में मोदी सरकार ने उद्योगपतियों के लिए 22 फीसदी टैक्स माफी का प्रावधान किया है. इस बजट से महंगाई कम होने के बजाय और बढ़ेगी. वहीं नौकरी करने वालों के लिए इनकम टैक्स स्लैब में कोई बढ़ोतरी नहीं किया गया है जिससे नौकरी करने वाले लोग काफी निराश हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के अधीन लाखों पद रिक्त हैं. उसको भरने की कोई बात इस बजट में नहीं की गयी है. इस बजट में किसानों को एमएसपी देने की भी बात नहीं की गयी है जिससे किसान भी नाराज हैं. यह सरकार प्रत्येक वर्ष 2 करोड़ घर बनाने का लक्ष्य निर्धारित करती है. इस बार भी की गयी है लेकिन किसी वर्ष यह लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पाई. इसलिए इस बजट से आम जनता को लाभ होने वाला नहीं है. इसे भी पढ़ें-हेमंत">https://lagatar.in/ed-reaches-civil-court-regarding-hemant-soren-will-be-produced/">हेमंत

सोरेन को लेकर ईडी पहुंची सिविल कोर्ट, होगी पेशी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही