Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अंतरिम बजट : इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं, कॉरपोरेट टैक्स घट कर 22 फीसदी हुआ

Advertisement
Advertisement
New Delhi : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतरिम बजट 2024-25 पेश किया. वित्त मंत्री ने इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं करते हुए जो पहले चल रहा था वही लागू रहने की बात कही. कॉरपोरेट टैक्स घटा कर 22 फीसदी कियी गया है. रेलवे से लेकर अन्य सेक्टर में प्रोजेक्ट को लेकर सरकार का विजन सामने आया है. स्टार्टअप की बात करें कि इसकी टैक्स छूट एक साल के लिए बढ़ा दी गयी है. कहा कि राज्यों को ब्याज मुक्त कर्ज देने की योजना जारी रहेगी. तीन नये रेल कॉरिडोर बनाये जाने की बात कही गयी. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इंफ्रास्ट्रक्चर पर 11 फीसदी ज्यादा खर्च किया जायेगा

इंफ्रास्ट्रक्चर पर 11 फीसदी ज्यादा खर्च किया जायेगा. रक्षा खर्च 11.1% बढ़ाया गया है. जो GDP का 3.4% होगा. राजकोषीय घाटा 5.1% रहने का आकलन किया गया है. 44.90 करोड़ रुपए का खर्च के बीच 30 लाख करोड़ का रेवेन्यू आने का अनुमान है. आशा बहनों को आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा. हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री देने की योजना है. कहागया कि 2014-23 के बीच 596 अरब डॉलर विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (FDI) आया. ब्लू इकोनॉमी 2.0 के तहत नयी योजना शुरू की जायेगी. अंतरिम बजट में 50 साल के लिए 1 लाख करोड़ के ब्याज मुक्त लोन देने की योजना शामिल की गयी है.

3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जायेगा.

वित्त मंत्री ने रेल यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और आराम के लिए 40,000 सामान्य रेलवे बोगियों को वंदे भारत मानकों में परिवर्तित करने की घोषणा की. निर्मला सीतारमण ने कहा कि कौशल भारत मिशन ने 1.4 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षित किया है. कहा कि 54 लाख युवाओं को प्रशिक्षित और कुशल बनाया है.  3000 नये ITI स्थापित किये गये हैं. वित्त मंत्री ने बड़ी संख्या में संस्थागत उच्च शिक्षा, 7 आईआईटी, 16 आईआईआईटी, 7 आईआईएम, 15 एम्स और 390 विश्वविद्यालय स्थापित करने की बात कही. उन्होंने कहा कि 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जायेगा. अभी तक एक करोड़ लखपति दीदी बनी हैं. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही