Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एक्सआईएसएस में अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस : डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एआई की दी गई जानकारी

Advertisement
Advertisement
  • एक्सआईएसएस में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय डेटा एनालिटिक्स और प्रबंधन कांफ्रेंस का समापन
  • विभिन्न ट्रैक में कुल 6 विजेताओं को मिला बेस्ट पेपर अवार्ड सर्टिफिकेट
Ranchi : जेवियर समाज सेवा संस्थान, एक्सआईएसएस रांची में आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय डेटा एनालिटिक्स और प्रबंधन कांफ्रेंस का समापन शनिवार को हो गया. कांफ्रेंस के दूसरे दिन कार्यक्रम में डेटा एनालिटिक्स और प्रबंधन क्षेत्र से देश के विभिन्न सेक्टर से इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स, शिक्षाविद, रिसर्चर और छात्र शामिल हुए. कांफ्रेंस के सह अध्यक्ष सह फाइनेंशियल मैनेजमेंट के कार्यक्रम प्रमुखए डॉ. भास्कर भोवानी ने सम्मेलन के दूसरे दिन की शुरुआत प्रथम दिन के संक्षिप्त रिपोर्ट को निदेशक डॉ. जोसफ मारियानुस कुजूर एसजेए डीन एकेडमिक डॉ. अमर ई तिग्गा और मार्केटिंग मैनेजमेंट प्रोग्राम के प्रमुखए डॉ. भवानी महापात्रा की उपस्थिति में प्रस्तुत किया. दूसरे दिन के पहले सत्र में माइक्रोसॉफ्ट के प्रिंसिपल डेटा साइंस मैनेजर शिवेश सिन्हा ने डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एआई और मशीन लर्निंग, एमएल पर  जानकारी साझा की. उन्होंने स्टूडेंट्स को सांख्यिकी, व्यवसायिक नींव और परिणामों की व्याख्या करने जैसे कौशलों पर ध्यान देने के लिए सलाह दी. क्योंकि ये विभिन्न क्षेत्रों में विकास की नींव बनाते हैं. टाटा स्टील लिमिटेड के मुख्य व्यवसाय परिवर्तन और डिजिटल समाधान अधिकारी सरजीत झा ने अपने संबोधन में तेजी से तकनीकी परिवर्तन के वर्तमान युग में करियर के लिए मानसिक मॉडल पर दर्शकों को संबोधित किया. उन्होंने जिज्ञासा, डेटा का गठबंधन, क्यूरेटिंग, डेटा की सफाई और डुप्लिकेशन, क्रंचिंग डेटा और दृश्य विशेषता पर विस्तार से चर्चा की. कार्यक्रम में आगे पब्लिक डेटा एनालिटिक्स पर पेपर प्रस्तुति सत्र का आयोजन किया गया. इस सत्र के तकनीकी विशेषज्ञ यूनिसेफ के सामाजिक नीति विशेषज्ञ ओंकार नाथ त्रिपाठी रहे. सत्र की अध्यक्षता झारखंड सरकार के राज्य वित्त आयोग के सदस्य डॉ. हरिश्वर दयाल ने किया. वहीं सत्र का संचालन एक्सआईएसएस से डॉ. अमित गिरी ने किया. सत्र में विभिन्न प्रस्तुतिकर्ताओं ने कुल छह पेपर प्रस्तुत कि़ए.

6 पेपरों को सर्वश्रेष्ठ पेपर प्रेजेंटेशन से सम्मानित किया गया

दो दिवसीय कांफ्रेंस में सर्वश्रेष्ठ पेपर प्रेजेंटेशन पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न ट्रैक के पेपर प्रस्तुतकर्ताओं को पुरस्कृत किया गया. एक्सआईएसएस के सहायक निदेशक डॉ. प्रदीप केरकेट्टाए एसजे ने कांफ्रेंस के समापन के दौरान डेटा एनालिटिक्स के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद और बधाई दी. उन्होंने बताया कि कैसे बेहतर और कुशल व्यवसाय के लिए डेटा एनालिटिक्स विषय आज के संदर्भ में महत्वपूर्ण और प्रासंगिक है. साथ ही उन्होंने डेटा साइंस के महत्व, डेटा एनालिटिक्स को वैज्ञानिक कैसे देखते हैं और निकट भविष्य में बिजनेस का ट्रेंड और पैटर्न क्या होगा, इस पर भी प्रकाश डाला. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/elections-in-jharkhand-in-4-phases-know-when-voting-is-on-which-seat-how-many-voters-will-cast-their-votes/">झारखंड

में 4 चरणों में चुनाव, जानिये किस सीट पर कब है मतदात, कितने मतदाता डालेंगे वोट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही