Search

 
 
 

आईएचएम रांची में 16-17 को अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

 
Ranchi : होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) में भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय, कला, संस्कृति खेल और युवा मामले विभाग और झारखंड सरकार के सहयोग से डिजिटल दुनिया में संस्कृति एवं व्यंजन विषय पर यात्रा, पर्यटन, आतिथ्य और संस्कृति पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (आईसीटीटीएचसी - 2024) का आयोजन 16 और 17 फरवरी को किया जा रहा है. सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य शिक्षा जगत के विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और निर्णय निर्माताओं को एक साथ लाने का है. दुनिया भर में उद्योग संस्कृति और भोजन, संवर्धन और विकास से संबंधित ज्ञान, अनुभव और अनुसंधान नवाचारों का आदान-प्रदान करना है. साथ ही किसी गंतव्य की संस्कृति और स्थानीय व्यंजन पर डिजिटल दुनिया में परिवर्तन के प्रभाव पर चर्चा और विचार-विमर्श करना है. सम्मेलन का उद्घाटन 16 फरवरी को झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति, डॉ. डीके सिंह, ज्ञान भूषण, वरिष्ठ आर्थिक सलाहकार पर्यटन मंत्रालय की अंजलि यादव, निदेशक, पर्यटन विभाग, झारखंड सरकार द्वारा किया जायेगा. समापन समोरह 17 फरवरी को आयोजित होगी. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कला संस्कृति खेल और युवा विभाग के सचिव मनोज कुमार, ज्ञान भूषण, वरिष्ठ आर्थिक सलाहकार डॉ. सागनिक चौधरी, उप महानिदेशक और क्षेत्रीय निदेशक शामिल होंगे. सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर महाराज विजय रेड्डी, एसोसिएट डीन, वॉल्वरहैम्प्टन विश्वविद्यालय, लंदन, डॉ. एससी. बागरी, पूर्व कुलपति हिमगिरी जी विश्वविद्यालय, डॉ. मनीषा उरांव, द ओपन फील्ड फार्म्स एंड कैंप ट्राइब खूंटी, झारखंड के संस्थापक, डॉ. आशीष दहिया, निदेशक, होटल एंड पर्यटन प्रबंधन संस्थान, एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक, हरियाणा, मास्टर शेफ लॉरेंस गोम्स (2023 में विश्व के 100 सर्वश्रेष्ठ शेफ के रूप में सम्मानित), उपस्थित रहेंगे. सम्मेलन में पर्यटन आज और कल और डिजिटल युग में व्यंजन और संस्कृति के लिए चुनौतियों और मुद्दों पर विभिन्न शोध पत्र प्रस्तुतियों के साथ होटल प्रबंधन शिक्षा के पाठ्यक्रम में सोशल मीडिया प्रबंधन को जोड़ने के महत्व पर विषयों पर पैनल चर्चा होगी. इसे भी पढ़ें : राजधानी">https://lagatar.in/ranchi-heavy-rain-in-the-capital-possibility-of-rain-and-hailstorm-tomorrow/">राजधानी

रांची में हुई झमाझम बारिश, कल बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही