Search

ऑल इंडिया स्प्रिंग आर्ट कैंप 2026 के दूसरे दिन मना अंतरराष्ट्रीय वन दिवस

Ranchi : वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम ‘ऑल इंडिया स्प्रिंग आर्ट कैंप 2026’ के दूसरे दिन आज अंतरराष्ट्रीय वन दिवस उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया.इस अवसर पर ओरमांझी स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय से आई छात्राओं के बीच प्रकृति, वन और वन्यजीव संरक्षण का संदेश साझा किया गया

 

कार्यक्रम की शुरुआत प्रकृति-आधारित संगीत से हुई, जिसने वातावरण को सरस और प्रेरणादायक बना दिया.इसके बाद डीएफओ, पब्लिसिटी एंड एक्सटेंशन डिवीजन, रांची श्रीकांत वर्मा ने उपस्थित अधिकारियों और छात्राओं का स्वागत किया.

 

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह दिवस केवल जंगलों का उत्सव नहीं, बल्कि प्रकृति और मानव जीवन के गहरे संबंध को समझने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने का अवसर है.उन्होंने कहा कि वन केवल हरियाली या संसाधन नहीं, बल्कि हमारे जीवन का आधार हैं

 

छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रकृति से सीख लेने की बात कही पेड़ निस्वार्थ सेवा का संदेश देते हैं, नदियां निरंतरता सिखाती हैं और वन सह-अस्तित्व का भाव जागृत करते हैं.उन्होंने सभी से हरियाली बचाने, वन्यजीवों की रक्षा करने और भविष्य के लिए संतुलित पर्यावरण बनाने का आह्वान किया.

 

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण थीम पर छोटे बच्चों के बीच फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया .अंत में अधिकारियों ने प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया और सभी को शुभकामनाएं दीं .

 

https://lagatar.in/ranchi-lack-of-information-on-traffic-route-changes-for-eid-sarhul-has-left-people-worried

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp