Search

 
 
 

सरला बिरला विश्वविद्यालय में इंटरनेशनल एक्सपर्ट टॉक का आयोजन

 
Ranchi : सरला बिरला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर गोपाल पाठक के संरक्षण में विश्वविद्यालय के एकेडमिक ब्लॉक के बोर्ड रूम में इंटरनेशनल एक्सपर्ट टॉक का आयोजन गुरुवार की सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक किया गया. जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में मिसिसिपी वाटरशेड मैनेजमेंट ऑर्गेनाइजेशन, मिनीपॉलिश- मिनेसोटा, यूएसए के डायरेक्टर डॉ. उदय भान सिंह पहुंचे. उन्होंने अपना प्रेरक एवं अनुभवात्मक विचार साझा करते हुए सिविल विभाग के विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों को इंटरनेशनल एकेडमिक एक्सपोजर के कई महत्वपूर्ण गुर बताये. विदित हो कि जनवरी माह में  दोनों विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर में एक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित करने पर भी सहमति बनी है. उक्त एक्सपर्ट टॉक में विश्वविद्यालय के सभी ऑफिसर, संकायाध्यक्ष, सह संकायाध्यक्ष, सिविल विभाग के अध्यापकों तथा  विद्यार्थियों ने न केवल सहभागिता की, बल्कि कई महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरों द्वारा इंटरनेशनल एकेडमिक्स से संबंधित प्रावधानों से रू-ब-रू हुए. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी डॉ. प्रदीप वर्मा ने कार्यक्रम की सफलता पर आयोजन समिति की सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए सराहना की है. इसे भी पढ़ें : वर्ल्ड">https://lagatar.in/world-cup-india-won-after-51-balls-on-the-basis-of-kohlis-great-innings/">वर्ल्ड

कप : कोहली के विराट पारी के दम पर 51 बॉल पहले ही जीता भारत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही