Search

 
 
 

हिंदू नव वर्ष पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ने किया कार्यक्रम का आयोजन

 
Latehar : हिंदू नव वर्ष के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की लातेहार जिला इकाई के तत्वावधान में सदर प्रखंड के शिव मंदिर, रिचुघुटा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिला अध्यक्ष विनय कांत पांडेय ने कहा कि आज के ही दिन दो अरब वर्ष पहले पृथ्वी का जन्म हुआ था और आज ही के दिन संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार का जन्म हुआ था. आज के ही दिन विक्रम संवत उज्जैन के राजा के द्वारा प्रारंभ किया गया. आर्य समाज की स्थापना भी आज ही हुआ था. उन्होंने नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए आगे कहा कि भारत की स्वर्णिम संस्कृति रही है. हमें उसे अक्षुण रखना है. हम पाश्चायत के अनुकरण करने के चक्कर में अपना गौरवशाली इतिहास खो रहे हैं. कार्यक्रम में बसंत साहू, दिनेशर यादव, प्रताप शाह, अभिषेक चंद्र पांडेय, मिलन शुक्ला, प्रकाश पांडेय, आशीष प्रसाद, रामेश्वर प्रजापति, अरविंद उरांव, मंगल देव भुइयां, दिगम्बर यादव, सुखदेव सिंह चेरो सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय बजरंग दल का लातेहार प्रखंड अध्यक्ष श्रवण तिवारी व बजरंग दल जिला पालक बसंत प्रसाद साहू को बनाया गया. इसे भी पढ़ें:  सदन">https://lagatar.in/cm-said-in-house-bjp-leaders-are-proving-themselves-by-tearing-clothes-proceedings-adjourned-till-2-pm/">सदन

में बोले CM – भाजपा नेता कपड़े फाड़कर खुद को सिद्ध कर रहे रामभक्त, हंगामे से कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही