Search

 
 
 

अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता अक्शज जयसवाल को IMA ने किया सम्मानित

 
Ranchi :  इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी (इमा) के तत्वधान में रांची के बहू बाजार स्थित इमा कराटे स्टूडियो में इमा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इमा के तकनीकी निदेशक शिहान सुनील किस्पोट्टा ने स्वर्ण पदक विजेता अक्शज जयसवाल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. इसके अलावा अन्य खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट पहनाकर सम्मानित किया गया. बता दें कि अक्शज जयसवाल ने दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था. (पढ़ें, रांची-पटना">https://lagatar.in/regular-operation-of-vande-bharat-express-between-ranchi-and-patna-from-june-28/">रांची-पटना

वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन 28 जून से, देखें कितना देना होगा किराया)

इन खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट से किया गया सम्मानित

कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन द्वारा ब्लैक बेल्ट प्राप्त करने वाले खिलाड़ी इंद्रजीत घोष को ब्लैक बेल्ट चार डान, राजवीर सिंह को ब्लैक बेल्ट दो डान से नवाजा गया. वहीं सुदेश कुमार महतो, उमाशंकर महतो, एनी कोनगाड़ी और वीरा मून को ब्लैक बेल्ट एक डान से सम्मानित किया. इसके अलावा शिहान सुनील किस्पोट्टा ने वीरा मून के ब्राउन बेल्ट को हटाकर ब्लैक बेल्ट पहनाकर सम्मानित किया. अन्य सभी खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट दिया गया. इस अवसर पर इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के अध्यक्ष संसाइ अनिल किस्पोट्टा, राकेश तिर्की और कई खेल प्रेमी उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : रांची-पटना">https://lagatar.in/regular-operation-of-vande-bharat-express-between-ranchi-and-patna-from-june-28/">रांची-पटना

वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन 28 जून से, देखें कितना देना होगा किराया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही