Search

 
 
 

International News : चीन की एक कोयला खदान में जोरदार धमाका, 90 मजदूरों की मौत, कई लापता

चीन के शांक्सी प्रांत के किनयुआन काउंटी में स्थित एक कोयला खदान में हुए भीषण विस्फोट में अब तक 90 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 9 मजदूर अब भी लापता बताए जा रहे हैं. इसे पिछले एक दशक का चीन का सबसे बड़ा खदान हादसा माना जा रहा है.
 

Lagatar News : चीन के शांक्सी प्रांत के किनयुआन काउंटी में स्थित एक कोयला खदान में हुए भीषण विस्फोट में अब तक 90 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 9 मजदूर अब भी लापता बताए जा रहे हैं. इसे पिछले एक दशक का चीन का सबसे बड़ा खदान हादसा माना जा रहा है.

 

सरकारी मीडिया के मुताबिक, शुक्रवार को खदान में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का खतरा होने का अलर्ट जारी किया गया था. इसके कुछ ही देर बाद जोरदार धमाका हो गया. उस वक्त खदान के अंदर 247 मजदूर काम कर रहे थे. हादसे के बाद कई मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन कुछ लोग अंदर ही फंस गए. फिलहाल राहत और बचाव दल लगातार लापता मजदूरों की तलाश में जुटा हुआ है. 

 

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बचाव अभियान में तेजी लाई जाए और हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए. चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग ने भी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि लापता मजदूरों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकालने की कोशिश की जाए और हादसे की वजह की तुरंत जांच हो. 

 

बता दें कि शांक्सी प्रांत चीन का सबसे बड़ा कोयला उत्पादक क्षेत्र माना जाता है. हालांकि सरकार खदानों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने का दावा करती रही है.  लेकिन इसके बावजूद हादसे थम नहीं रहे हैं. फरवरी 2023 में इनर मंगोलिया की एक खदान में हुए भूस्खलन में 53 मजदूरों की जान चली गई थी. वहीं पिछले महीने भी शांक्सी में एक अन्य खदान हादसे में 4 लोगों की मौत हुई थी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही