Search

 
 
 

INTERNATIONAL OLYMPIC DAY : रांची सहित झारखंड में कई कार्यक्रम, दौड़. पेंटिंग और शांति संदेश के साथ मनाया गया ओलंपिक दिवस

 
Ranchi :  राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर  प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समारोह आयोजित किये गये. इस अवसर पर शांति संदेश, पेंटिंग प्रतियोगिता  के साथ दौड़ सहित लोगों को स्वस्थ रहने के संदेश के साथ ओलंपिक दिवस मनाय गया. रांची में झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से मोरहाबादी  मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास ओलंपिक दिवस मनाया गया. इस अवसर पर विभिन्न खेल संघ, जिला ओलंपिक संघ और झारखंड ओलंपिक संघ के पदाधिकारी एवं खिलाड़ी मौजूद थे. यहां पर शांति के संदेश के साथ दौड़ का आयोजन किया गया. इसे भी पढ़ें-मांडर">https://lagatar.in/mandar-by-election-56-percent-voting-till-3-pm/">मांडर

उपचुनाव : दोपहर 3 बजे तक 56.03 फीसदी वोटिंग
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/130.jpg"

alt="" width="557" height="371" /> सिमडेगा में  भी अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस मनाया गया. इस अवसर पर वहां हॉकी स्टेडियम सें पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इस काफी संख्या में युवक युवतियों ने हिस्सा लिया.उधर बोकारो में बच्चों और खिलाड़ियों ने रन फॉर पीस कार्यक्रम आयोजित कर ओलंपिक दिवस मनाया.इस कार्यक्रम के दौरान खासकर बच्चे काफी उत्साहित थे. इसे भी पढ़ें-महाराष्‍ट्र">https://lagatar.in/new-news-from-maharashtra-sanjay-rauts-message-to-the-rebel-mlas-said-shiv-sena-is-ready-to-break-the-alliance-if-you-want-shinde-should-come-to-mumbai-and-talk/">महाराष्‍ट्र

से आयी नयी खबर, संजय राउत का बागी विधायकों को संदेश, कहा, आप चाहें तो शिवसेना गठबंधन तोड़ने को तैयार, मुंबई आकर बात करें शिंदे
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/102.jpg"

alt="INTERNATIONAL OLYMPIC DAY  : रांची सहित झारखंड में कई कार्यक्रम, दौड़. पेंटिंग और शांति संदेश के साथ मनाया गया ओपंपिक दिवस " width="600" height="400" /> अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर गिरिडीह ओलंपिक एसोसिशन की और से रन फॉर यूनिटी और रन फॉर पीस का आयोजन किया गया. एसोसिशन के गिरिडीह सचिव गुलाम रब्बानी के नेतृत्व में शहर के झंडा मैदान से रन फॉर पीस निकला.यह दौड़  झंडा मैदान से निकलकर शहर के टावर चौक होते हुए वापस झंडा मैदान पहुंच कर संपन्न हुआ. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही