Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शाश्वत इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन, इरबा में अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन

Ranchi : शाश्वत इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन, इरबा में सोमवार को तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन हुआ. आखरी दिन देश -विदेश के प्रतिभागियों ने मंच और ऑनलाइन माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संदर्भ में शिक्षकों की भूमिका पर अपने विचार रखे. संगोष्ठी के मुख्य अतिथि के रूप में रांची विश्वविद्यालय के वीसी डॉ अजित कुमार सिन्हा मौजूद थे. मौके पर सुप्रसिद्ध कथक नृत्यांगना डॉ.अनु सिन्हा ने नृत्य प्रस्तुत किया. छात्रों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया. अतिथियों को अंगवस्त्त्र, स्मृति चिह्न भेंट की गयी. संगोष्ठी में ट्रस्टी स्नेह रंजन, अनुपम शशांक (मैनेजिंग ट्रस्टी), अमरनाथ भगत (उपाध्यक्ष) ने अपने विचार रखे. कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉ. जंग बहादुर पांडेय, कॉलेज के अध्यक्ष अनिल शर्मा, कॉलेज प्रबंधक डॉ. आनंद जी, प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार राय तथा कॉलेज के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं, शिक्षकेतर कर्मचारियों के साथ ही छात्र- छात्राएं मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – एटीएम">https://lagatar.in/three-custodians-of-atm-embezzled-26-lakhs-fir-registered-in-argora-police-station/">एटीएम

के तीन कस्टोडियन ने 26 लाख का किया गबन, अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही