Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : बचपन प्ले स्कूल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय टाइगर डे

Advertisement
Advertisement
Koderma : सदर प्रखंड के गुमो स्थित बचपन प्ले स्कूल अ यूनिट ऑफ ग्रिजली पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को कक्षा नर्सरी के बच्चों के बीच अंतरराष्ट्रीय टाइगर डे मनाया गया. जिसमें बच्चे उत्साह के साथ शामिल हुए. इस मौके पर शिक्षिका पूनम तेजपाल ने बच्चों को बताया कि प्रत्येक वर्ष 29 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय टाइगर डे मनाया जाता है. टाइगर भारत का राष्ट्रीय पशु है. इसे देश की शक्ति, शान, सतर्कता, बुद्धि और धीरज का प्रतीक माना जाता है. झारखंड">https://lagatar.in/category/jharkhand/south-chotanagpur-division/ranchi/">झारखंड

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
कार्यक्रम में बच्चों ने टाइगर मास्क और पोशाक पहन बड़े उत्साह के साथ भाग लिया. इस मौके पर स्कूली बच्चे श्रेयान रंजन, नयासा, धैर्य प्रताप, अभय, निहित ने बैनर, पोस्टर, कहानी, कविता के माध्यम से रोल प्ले कर टाइगर बचाओ का संदेश दिया. उसके बाद नर्सरी कक्षा के शौर्य पांडेय, अभिराज, काव्या, शाम्भवी, अथर्व, अदविक, सान्वी, कुंडल, आयुष, अदीबा नाज, निहित, समृद्धि ने "जंगल-जंगल बात चली" बालगीत पर मनमोहक डांस की प्रस्तुति दी. इस अवसर पर प्राचार्या नीरजा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय टाइगर डे एक ऐसा दिन है जो कि बाघ संरक्षण के प्रति दुनिया भर के लोगों के मन में जागरुकता फैलाता है. उन्होंने पर्यावरण कल्याण और बाघ संरक्षण के महत्व पर भी चर्चा की और कहा स्कूल में टाइगर डे मनाने का मुख्य उद्देश्य पशुओं की रक्षा करना और मानव से उसके संबंध को मजबूत करना है. कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक सकिंदर कुमार, संयोजिका अनीता कुमारी, अर्चना चंदन, पूजा झा, मारिया मंडल, शिक्षिका श्वेता अग्रवाल, अमिषा कुमारी, सीमा पंडित, डिंपल, ज्योती, वंशिता, अनिल कुमार यादव, रजनीश कुमार एवं विकास गुप्ता की भूमिका सराहनीय रही. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-all-three-congress-mlas-accused-cash-scandal-freed-from-suspension-rajesh-thakur-announced/">BREAKING

: कैश कांड के आरोपी कांग्रेस के तीनों विधायक हुए निलंबन मुक्त, राजेश ठाकुर ने की घोषणा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही